{"_id":"5da185838ebc3e015c0cbf47","slug":"congress-has-small-and-young-team-to-produce-results-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में कांग्रेस की छोटी और युवा टीम, अब देना होगा परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में कांग्रेस की छोटी और युवा टीम, अब देना होगा परिणाम
Sat, 12 Oct 2019 01:20 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 12 Oct 2019 01:20 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के तौर पर बेहद छोटी और युवा टीम दी है। पिछली बार जहां पीसीसी में 500 सदस्य थे, इस बार सिर्फ 41 सदस्य ही रखे गए हैं। पीसीसी सदस्यों की औसत आयु 40 वर्ष है। कमोबेश सभी वरिष्ठ नेता पीसीसी से बाहर सलाहकार मंडल में हैं।
विज्ञापन
इसके चलते जनाधार बढ़ाने के लिए पुराने नेताओं से सामंजस्य स्थापित करना भी बड़ी चुनौती होगी। जातिगत समीकरण के लिहाज से देखें तो नई प्रदेश कांग्रेस कमेटी में पिछड़ों, दलित और मुस्लिम नेताओं को तरजीह दी गई है। पिछड़ों को जहां 45 प्रतिशत, वहीं दलितों व मुसलमानों को क्रमश: 20 प्रतिशत और 15 प्रतिशत प्रतिनिधित्व दिया गया है।
विज्ञापन
नए प्रदेश अध्यक्ष लल्लू के सामने सबसे बड़ी चुनौती वरिष्ठ चेहरों को साथ बनाए रखने की होगी। युवा पदाधिकारियों पर अक्सर यह आरोप लगते हैं कि वे वरिष्ठ नेताओं को नजरअंदाज कर देते हैं। चूंकि पीसीसी के अधिकतर युवा नेताओं के पास अपना बेस नहीं है, इसलिए वे इस मामले में वरिष्ठ नेताओं के अनुभव का काफी फायदा उठा सकते हैं।
विज्ञापन