{"_id":"5f002cdcab88663e0e587c0a","slug":"congress-general-secretary-priyanka-will-hold-a-meeting-with-leaders-of-uttar-pradesh-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के पदाधिकारियों के साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका आज करेंगी बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के पदाधिकारियों के साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका आज करेंगी बैठक
Sat, 04 Jul 2020 12:50 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 04 Jul 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा।
- फोटो : amar ujala
कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा 4 जुलाई को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ वार्ता करेंगी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होने वाली बैठक का एजेंडा यूपी की बिगड़ती कानून-व्यवस्था होगा। प्रदेश के सभी प्रमुख नेताओं को बैठक की सूचना दे दी गई है। इसमें मुख्य रूप से प्लानिंग और वर्किंग समूह के नेता शामिल होंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, यूपी में एक के बाद एक हो रही वारदात के खिलाफ कांग्रेस गांव-गांव जाने की रणनीति बनाकर उस पर अमल की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
यूपी में कानून-व्यवस्था बिगड़ी, अपराधियों पर हो सख्त कार्रवाई
कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि यूपी की कानून-व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है। अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जरूरत है। उन्होंने ट्वीट करके कहा, बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस पर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
इसमें यूपी पुलिस के सीओ, एसओ समेत 8 जवान शहीद हो गए। इन शहीदों के परिजनों के साथ मेरी शोक संवेदनाएं। अपराधी बेखौफ हैं। प्रियंका ने कहा कि कानून-व्यवस्था का जिम्मा खुद सीएम के पास है। कानपुर की भयावह घटना की खबर आई ही थी कि प्रयागराज में एक परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई। उधर, कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि कानपुर में शहीद हुए पुलिस कर्मियों के आश्रितों को उनकी योग्यतानुसार सरकारी नौकरी और दो करोड़ रुपये दिए जाएं।
विज्ञापन