फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   congress conducted examination for media spokesperson

कांग्रेस प्रवक्ता परीक्षा के प्रश्न देख राज बब्बर भी चकराये, इस प्रकार थे पूछे गए प्रश्न

Fri, 29 Jun 2018 09:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 29 Jun 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
congress conducted examination for media spokesperson
राज बब्बर - फोटो : SELF

कांग्रेस प्रवक्ता पद के लिए गुरुवार को आयोजित परीक्षा के कुछ प्रश्नों के जवाब से प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर भी अनजान नजर आए। शुक्रवार को शक्ति एप्प लांच के दौरान उन्होंने कहा कि इस प्रश्न-पत्र के कई उत्तर हमें भी नहीं पता हैं। परीक्षा की जानकारी होते ही आज अलग-अलग माध्यमों से करीब 200 आवेदन प्रदेश कार्यालय पहुंचे हैं। उन्होंने परीक्षा को पुनः आयोजित करने की संभावना व्यक्त की।

विज्ञापन


गौरतलब है कि लखनऊ स्थित कांग्रेस कार्यालय में काबिल लोगों को प्रवक्ता पद पर नियुक्ति देने के लिए गुरुवार को 14 प्रश्नों की लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा की योजना पूरी तरह से गुप्त रखी गई थी, लेकिन परीक्षा शुरू होने से पहले की कुछ अभ्यर्थियों को न सिर्फ इसकी भनक लग गई, बल्कि प्रश्न पत्र के सवाल भी पता चल गए।
विज्ञापन


मामला सामने आने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हंगामा मच गया है। माना जा रहा है कि कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व इस परीक्षा को निरस्त कर दोबारा परीक्षा आयोजित कर सकता है। मौजूदा प्रश्नपत्र भी दिल्ली से ही आया था। इसके लिए विशेष तौर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी और नेशनल मीडिया को-ऑर्डिनेटर रोहन गुप्ता राजधानी पहुंचे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द ही बनेगी प्रवक्ताओं की नई टीम

प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर द्वारा 20 जून को कांग्रेस प्रवक्ताओं का पैनल भंग किया गया था। राजधानी पहुंची राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने दो दिनों के अंदर परीक्षा परिणाम जारी करने की घोषणा की थी। लेकिन, विवादों में घिरने के बाद फिलहाल इसके आसार नजर नहीं आ रहे। यही नहीं, प्रवक्ता पद के लिए परीक्षा की जानकारी होने के बाद बड़ी संख्या में कॉरपोरेट और मल्टीनेशनल कंपनियों में काम करने वाले लोगों के आवेदन शुरू हो गए हैं। इसे देखते हुए प्रक्रिया और लंबी खिंचने की संभावनाएं जतायी जा रहीं हैं।

इन प्रश्नों के जरिए चुने जाएंगे कांग्रेस के प्रवक्ता

  • उत्तर प्रदेश में कितने मंडल, जिले और ब्लॉक हैं?
  • उत्तर प्रदेश में लोकसभा की कितनी आरक्षित सीटें हैं?
  • 2004 और 2009 में कांग्रेस कितनी सीटों पर जीती थी?
  • 2014 लोकसभा और 2014 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को कितने फीसदी वोट मिले?
  • उत्तर प्रदेश में कितनी लोकसभा और कितनी विधानसभा सीटें हैं?
  • उत्तर प्रदेश में एक लोकसभा सीट में कितनी विधानसभा सीटें आती हैं?
  • किन लोकसभा सीटों पर मानक से कम या ज्यादा सीटें हैं?
  • प्रवक्ता का काम क्या होता है?
  • आप प्रवक्ता क्यों बनना चाहते हैं?
  • मोदी सरकार की असफलता के प्रमुख बिंदु क्या-क्या हैं?
  • योगी सरकार की असफलता के प्रमुख बिंदु क्या-क्या हैं?
  • मनमोहन सिंह सरकार की क्या-क्या उपलब्धियां थीं?
  • आज समाचार पत्र में तीन प्रमुख खबरें क्या हैं? जिन पर कांग्रेस प्रवक्ता बयान जारी कर सकें?
  • प्रमुख हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू अखबार और चैनलों के नाम?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed