{"_id":"04de4effc8c60cddac4f7f53f91abfd3","slug":"congress-attacks-on-sp-over-ram-mandir-row","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह सचिव के पत्र पर कांग्रेस ने भी सरकार को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृह सचिव के पत्र पर कांग्रेस ने भी सरकार को घेरा
शोभित श्रीवास्तव/लखनऊ
Updated Sun, 13 Oct 2013 02:56 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश के गृह सचिव द्वारा जारी पत्र में गुजरात के सोमनाथ मंदिर की तर्ज पर अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनवाने के जिक्र पर कांग्रेस ने शनिवार को सरकार का घेराव किया।
विज्ञापन
कांग्रेस ने कहा कि इस पत्र से कहीं न कहीं सपा व भाजपा के बीच फिक्स मैच की बू आ रही है।
कांग्रेस प्रवक्ता जीशान हैदर ने कहा कि इस चर्चित पत्र में उप्र प्रशासन की भाषा संदेह पैदा करने वाली है, इससे राजनीतिक बू आ रही है।
उन्होंने कहा, पत्र में एक-दो शब्द नहीं बल्कि यहां तो पूरा विषय ही गलत लिखा है। प्रदेश सरकार यदि इसे प्रशासन की गलती मानती है तो इसका मतलब प्रशासन आंख बंद करके काम कर रहा है।
विज्ञापन
इससे यह भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश का प्रशासन अपनी जिम्मेदारी कितनी गंभीरता से निभा रहा है।