फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   congress attack on bjp in jay shah fraud case

कांग्रेस ने साधा जय शाह पर निशाना, बीजेपी बोली 'दामाद मॉडल' भी समझाओ

Mon, 09 Oct 2017 03:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 09 Oct 2017 03:29 PM IST
विज्ञापन
congress attack on bjp in jay shah fraud case
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर - फोटो : amar ujala

लखनऊ में आयोजित एक प्रेस कॉफ्रेंस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने बीजेपी और अमित शाह पर हमला बोला। अमित शाह के बेटे जय शाह की कंपनी में 16000 गुना प्रॉफिट का खुलासा एक वेबसाइट द्वारा किए जाने के बाद बीजेपी और अमित शाह विपक्षी दलों के निशाने पर हैं। 

विज्ञापन


राज बब्बर ने प्रधानमंत्री मोदी पर व्यंग कसते हुए कहा कि खुद को गरीब चाय वाला बताने वाले प्रधानमंत्री ने देश की जनता को गरीबी के दर्शन करा दिए और उन्हीं की नाक के नीचे इतने बड़े भ्रष्टाचार ने जन्म ले लिया।
विज्ञापन


जय शाह की कंपनी के बचाव में उतरे मंत्रियों को कटघरे में खड़ा करते हुए राज बब्बर बोले जो साथी मुंबई तक रहे और पढ़े वो जय शाह की कंपनी का बचाव कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज बब्बर यहीं नहीं रुके नोटबंदी के बाद देश में बंद हुई कंपनियों को जिक्र करते हुए बोले  'एक तरफ कई कंपनियां बंद हो गई लेकिन जय हो कंपनी ने कमाल कर दिया।'

गौरतलब है कि जय शाह की कंपनी द्वारा 16000 करोड़ के टर्नओवर की खबरों के बाद शाह और बीजेपी पर हमले तेज हो गए हैं। मंत्री पीयूष गोयल ने जय शाह का बचाव करते हुए कहा था कि यह ‌अमित शाह और बीजेपी को बदनाम करने की कोशिश है।

डायपर से बाहर नहीं आना चाहते राहुल

congress attack on bjp in jay shah fraud case
siddharth nath singh - फोटो : ani
वहीं दूसरी ओर बीजेपी के लखनऊ कार्यालय में कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए राहुल अभी डायपर से बाहर ही नहीं निकलना चाह रहे हैं। बेटा मॉडल की बात करने वाले दामाद मॉडल को क्यों नहीं देखते। उन्होंने रॉबर्ट वाड्रा का जिक्र करते हुए कहा कि नेशनल हेराल्ड की 5000 करोड़ की संपत्ति 50 लाख रुपए में उठाने का सोनिया और राहुल का मॉडल भी कांग्रेस समझाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed