{"_id":"5f8d5eef0b1213022307938a","slug":"condition-of-air-pollution-has-not-improved-aqi-of-talkatora-reached-337-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊः वायु प्रदूषण की स्थिति में नहीं हुआ सुधार, तालकटोरा संग इस इलाके की हवा हुई बहुत खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊः वायु प्रदूषण की स्थिति में नहीं हुआ सुधार, तालकटोरा संग इस इलाके की हवा हुई बहुत खराब
Mon, 19 Oct 2020 03:10 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 19 Oct 2020 03:10 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
लखनऊ में वायु प्रदूषण की स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। तालकटोरा इंडस्ट्रियल एरिया के साथ ही लालबाग क्षेत्र में हवा की स्थिति भी रविवार को बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई। वहीं, अलीगंज में भी हवा की स्थिति ठीक नहीं है। रविवार रात तालकटोरा क्षेत्र का एक्यूआई 337 पर दर्ज किया गया जो कि शनिवार को भी बहुत खराब श्रेणी में था।
विज्ञापन
वहीं, लालबाग का एक्यूआई जो कि शनिवार रात को 295 यानी खराब श्रेणी में था, वह रविवार को बढ़कर 311 होने के साथ ही बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गया। जानकारों का कहना है कि प्रशासन की ओर से वायु प्रदूषण रोकने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में पिछले दिनों जो निर्देश दिए गए थे, उनके पालन में इधर ढिलाई बढ़ी है।
विज्ञापन
निर्माण कार्य स्थलों पर धूल उड़ती रहती है। पानी का छिड़काव ज्यादा देर नहीं रुक पा रहा। साथ ही वायु प्रदूषण फैलाने वालों पर कार्रवाई की गति भी सुस्त हुई है। रविवार को राजधानी का एक्यूआई 246 रहा।
विज्ञापन