फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Common travelers will get relief along with tourists 1204 km long rail line will be laid from Nepal to India

पर्यटकों के साथ आम यात्रियों को मिलेगी राहत: पोखरा व काठमांडो का सफर ट्रेन से भी, 1204 किमी लंबी रेल लाइन बिछाई जाएगी

Mon, 22 Nov 2021 11:57 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 22 Nov 2021 11:57 PM IST
सार

पोखरा व काठमांडो का सफर ट्रेन से भी होगा। 1204 किमी लंबी रेल लाइन बिछाई जाएगी। इसी क्रम में काठमांडो-पोखरा-लुम्बिनी की मुख्य रेल लाइन से लिंक लाइन को जोड़ने के बाबत प्रस्ताव भी दिया गया। 
 

विज्ञापन
Common travelers will get relief along with tourists 1204 km long rail line will be laid from Nepal to India
फाइल फोटो - फोटो : गूगल

विस्तार

पर्यटकों और नेपाल से भारत आने-जाने वालों के लिए खुशखबरी है। उनके लिए नौतनवां से काठमांडो के बीच ट्रेन से सफर का सपना जल्द पूरा होगा। इस रेल नेटवर्क को तैयार करने के लिए रेलवे बोर्ड में बैठक हुई है। जल्द निविदा का काम भी पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


नेपाल में रेल नेटवर्क विकसित करने के लिए बीते अक्तूबर में दोनों देशों की ज्वॉइंट वर्किंग ग्रुप की बैठक नई दिल्ली में हुई। इसमें प्रोजेक्ट स्टीयरिंग कमेटी के अधिकारियों ने प्रोजेक्ट पर बातचीत की। बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि बैठक में जयनगर-कुर्था सेक्शन पर पैसेंजर ट्रेन चलाने तथा रक्सौल से काठमांडो के बीच ब्रॉडगेज बिछाने पर चर्चा हुई। इसी क्रम में काठमांडो-पोखरा-लुम्बिनी की मुख्य रेल लाइन से लिंक लाइन को जोड़ने के बाबत प्रस्ताव भी दिया गया।
विज्ञापन


इस लाइन से नौतनवां-भैरहवां-भुटवाल को जोड़ा जाएगा। इसकी निविदा प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस सेक्शन के पूरा होने के बाद नौतनवां स्टेशन से काठमांडो तक जाने का रास्ता खुल जाएगा। इस प्रोजेक्ट में कुछ अड़चनें भी हैं, जिन्हें दूर करने में रेल प्रशासन लगा हुआ हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन के बढ़ते दखल पर लगेगा विराम
नेपाल में चीन के बढ़ते दखल को देखते हुए भारतीय रेलवे नेपाल में नेटवर्क फैला रहा है। इसकी जिम्मेदारी इंडियन रेलवे कंस्ट्रक्शन लिमिटेड (इरकॉन) को सौंपी गई है। गड्ढा चौकी से बिरता मोड़ तक रेल लाइन बिछाने का काम चरणबद्ध ढंग से किया जा रहा है। 

छह चरणों में तैयार होगा नेटवर्क
गड्ढा चौकी से बिरतामोड़-काकरबिता तक कुल 1204 किमी लंबी रेल लाइन बिछाई जाएगी। यह काम छह चरणों में होगा। इस पर कुछ सेक्शनों में काम चल रहा है। छह लिंक लाइनों में कोहालपुर-नेपालगंज-नेपालगंज रोड, बटवाल-भैरहवां-नौतनवां, सिमारा-बीरगंज-रक्सौल, बरदीबास-जनकपुर-जयनगर, इटाहारी-बिरतानगर-जोगबनी व काकरबिता-न्यू जलपाईगुड़ी शामिल हैं।

पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिसंबर के पहले सप्ताह में नौतनवां जा सकते हैं। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सूत्रों के मुताबिक वह नौतनवां रेलवे स्टेशन पर इस लिंक लाइन का उद्घाटन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed