फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Comfort along style co-ord sets attracting young girls summer craze increasing

Fashion: गर्मी में भा रहे कूल लुक वाले को-ऑर्ड सेट्स, स्टाइल के साथ आरामदायक होने से बढ़ी मांग

Wed, 18 Jun 2025 06:18 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 18 Jun 2025 06:18 PM IST
सार

गर्मी के मौसम में युवतियों और कामकाजी महिलाओं के बीच को-ऑर्ड सेट्स की मांग तेजी से बढ़ी है। लखनऊ की फैशन डिजाइनर रितु बेदी सिन्हा के मुताबिक एक जैसे रंग और ढीले-ढाले फैब्रिक वाले को-ऑर्ड सेट्स ऑफिस से लेकर पार्टी तक में खूब पसंद किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Comfort along style co-ord sets attracting young girls summer craze  increasing
को-ऑर्ड सेट्स पहने युवतियां। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गर्मी के इन दिनों में युवतियों, महिलाओं के बीच ऐसे परिधानों की मांग है जो दिखने में स्टाइलिश लुक तो दें ही, साथ में आरामदायक भी हों। खासकर कामकाजी महिलाएं इस मौसम में कपड़ों को लेकर काफी सतर्क रहती हैं। इस समय जो ट्रेंड चल रहा है उसमें सबसे ज्यादा मांग है को-ऑर्ड सेट्स की।

विज्ञापन


इस समय ऑफिस से लेकर पार्टी तक में को-ऑर्ड सेट्स महिलाओं की पसंद बने हुए हैं। शहर की मशहूर फैशन डिजाइनर रितु बेदी सिन्हा ने बताया कि सबसे बड़ी खासियत है कि यह काफी आरामदायक है। ढीली-ढाली शैली समुद्र तट पर घूमने या छुट्टियों में बाहर जाने के लिए इसे परफेक्ट बनाती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP: तीन हजार का धर्मांतरण, अब तक 1000 लोगों की घर वापसी, मिशनरियों के निशाने पर थारू जनजाति
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, शिष्टाचार भेंट की


इसमें एक ही रंग की टॉप और पैंट पहनना ज्यादा स्टाइलिश लुक देता है। इसमें कई तरह के डिजाइन आते हैं जैसे पैंट-प्लाजो, शॉर्ट-वेसकॉट और कई वार इसे कोट-पैंट स्टाइल में भी पहना जा सकता है। बस इसका ख्याल रखना चाहिए कि फैब्रिक हल्की, हवादार और मुलायम होने चाहिए।

ये फैब्रिक भी हैं चलन में

रितु ने बताया कि इन दिनों ऊंची सलवार या प्लाजो के साथ प्योर कॉटन के स्टाइलिश कुर्ता सेट भी पसंद किए जा रहे हैं। मलमल, लेनिन, विस्कॉस, क्रेप्स, जॉर्जेट और शिफॉन भी महिलाओं के बीच चलन में हैं। डेनिम के साथ क्रॉप टॉप युवतियों को पसंद आ रहे हैं। हल्के फैब्रिक के साथ मिडी भी महिलाएं पार्टी में पहन रही हैं। फ्लेयर्ड सूट्स का कॉलेज जाने वाली लड़कियों के साथ कामकाजी युवतियां ऑफिस के लिए इस्तेमाल कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed