{"_id":"694e8c8ba4f43e37ba09186d","slug":"colonel-duped-of-40-lakh-on-pretext-of-providing-land-in-lucknow-fir-registered-against-accused-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जमीन दिलाने के नाम पर कर्नल से 40 लाख रुपये की ठगी, एचके इंफ्राविजन के मालिक व निदेशक पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जमीन दिलाने के नाम पर कर्नल से 40 लाख रुपये की ठगी, एचके इंफ्राविजन के मालिक व निदेशक पर एफआईआर
Fri, 26 Dec 2025 06:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Fri, 26 Dec 2025 06:54 PM IST
सार
राजधानी में जमीन दिलाने के नाम पर कर्नल से 40 लाख रुपये की ठगी की गई। मामले में एचके इंफ्राविजन के मालिक व निदेशक पर एफआईआर दर्ज की गई है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
FIR Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी लखनऊ में कर्नल अनिल कुमार जग्गी से जमीन दिलाने के नाम पर 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप एचके इंफ्राविजन प्राइवेट लिमिटेड के मालिक प्रमोद कुमार उपाध्याय व निदेशक विनोद कुमार उपाध्याय पर है। मोहनलालगंज थाने में दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर मोहनलालगंज बृजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक, सितंबर 2022 को प्रमोद व विनोद ने कैंट निवासी अनिल को मोहनलालगंज में पांच हजार वर्गफीट जमीन देने का वादा कर 40 लाख रुपये लेकर तीन वर्ष का अनुबंध किया था।
विज्ञापन
अप्रैल में जब कर्नल ने बैनामा करने के लिए कहा तो बिल्डर भाइयों ने इन्कार कर दिया। कर्नल ने रकम वापस करने को कहा तो आरोपी धमकाने लगे। कर्नल ने इसकी शिकायत डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल से की। उनके आदेश पर शुक्रवार को आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन