{"_id":"67f18dfdc5281ccb6409afd2","slug":"cockroaches-roaming-on-the-bed-patients-are-losing-sleep-lucknow-news-c-13-knp1002-1144511-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बेड पर घूम रहे कॉकरोच मरीजों की नींद हराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बेड पर घूम रहे कॉकरोच मरीजों की नींद हराम
विज्ञापन
अस्पताल में कॉकरोच।
लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल प्रशासन हर माह हजारों रुपये पेस्ट कंट्रोल के नाम पर फूंक रहा है। इसके बाद भी वार्ड व बेड पर कॉकरोच घूम रहे हैं। इससे मरीजों नींद हराम हो रही है। इसे लेकर तीमारदारों ने शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद दवाओं का छिड़काव कराया गया।
बलरामपुर अस्पताल 800 बेड की क्षमता का अस्पताल है। यहां हर वक्त 500 से अधिक मरीज भर्ती रहते हैं। अस्पताल की सफाई व्यवस्था का जिम्मा निजी कंपनी के पास है। वहीं, पेस्ट कंट्रोल का अनुबंध दूसरी कंपनी से है। हर साल करीब एक लाख रुपये कॉकरोच मारने के नाम पर फूंके जा रहे हैं। फिर भी शिकायतें आ रही हैं।
न्यू बिल्डिंग के वार्ड में कॉकरोच होने की शिकायत पर अफसरों ने शनिवार को कंपनी के कर्मचारियों को बुलाकर दवाओं का छिड़काव कराया। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि कंपनी को पेस्ट कंट्रोल ठीक ढंग से करने की हिदायत दी गई है। इसके बाद भी शिकायत मिली तो अनुबंध समाप्त कर दिया जाएगा।