फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Coaches will increase in 10 trains from January

Lucknow News: जनवरी से 10 ट्रेनों में बढ़ जाएंगे कोच

Sun, 24 Nov 2024 04:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 24 Nov 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
Coaches will increase in 10 trains from January
रायबरेली। नए साल 2025 की शुरुआत में दो महीने तक कुंभ मेले को लेकर यात्रियों का आवागमन काफी बढ़ जाएगा। इसलिए प्रयागराज जाने और वहां से लौटने वाली ट्रेनों में काफी भीड़ उमड़ेगी। ट्रेनों में यात्रियों को असुविधा न हो और उन्हें बैठने के लिए पर्याप्त जगह मिल जाए, इसके लिए रेलवे ने 10 ट्रेनों में कोच बढ़ाने का फैसला लिया है। इन ट्रेनों में अस्थायी तौर पर सामान्य श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगेंगे, जिससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी और उनका सफर सुहाना होगा। यह व्यवस्था दो महीने तक रहेगी।
विज्ञापन


रेलवे ने शनिवार को 18 ट्रेनों में कोच बढ़ाने की घोषणा करते हुए सूची जारी की है। इनमें 10 ट्रेनें रायबरेली जिले से होकर गुजरती हैं। लखनऊ से प्रयागराज जाने वाली गंगा गोमती एक्सप्रेस में 10 जनवरी से 28 फरवरी तक और प्रयागराज से लखनऊ जाने वाली गंगा गोमती एक्सप्रेस में 11 जनवरी से एक मार्च तक दो-दो कोच बढ़ेंगे।
विज्ञापन


लखनऊ से प्रयागराज जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस में 10 जनवरी से 28 फरवरी तक और प्रयागराज से लखनऊ लौटने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस में चार-चार कोच बढ़ाने का फैसला लिया गया है। प्रयागराज से लखनऊ जाने वाली और लखनऊ से प्रयागराज लौटने वाली पैसेंजर ट्रेन में 10 जनवरी से 28 फरवरी तक सात-सात अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरेली से प्रयागराज जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन में 10 जनवरी से 28 फरवरी तक और प्रयागराज से बरेली लौटने वाली एक्सप्रेस ट्रेन में 13 जनवरी से तीन मार्च तक चार-चार कोच बढ़ाने का फैसला लिया गया है। इसी तरह प्रयागराज से योग नगरी ऋषिकेश जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन में 12 जनवरी से 27 फरवरी तक छह अतिरिक्त कोच लगेंगे। योग नगरी ऋषिकेश से प्रयागराज लौटने वाली एक्सप्रेस ट्रेन में 13 जनवरी से 28 फरवरी तक छह कोच बढ़ाए जाएंगे।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने कुंभ मेला-2025 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते में ट्रेनों में अस्थायी तौर पर अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला लिया गया है, ताकि यात्रियों को सुविधा मिल सके।


डीडी शुक्ला फिर बने सीएमआई
रायबरेली। कुंभ मेले को देखते हुए रेलवे की वाणिज्य टीम में फेरबदल किया गया है। कुंभ मेले के दौरान प्रयागराज और आसपास के स्टेशनों में काफी अधिक भीड़ रहेगी, इसलिए टिकट चेकिंग, बुकिंग, आरक्षण समेत वाणिज्य से संबंधित अधिकारियों की मजबूत टीम तैयार करते हुए अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।


इस संबंध में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने आदेश जारी कर दिया है। इसके अंतर्गत रायबरेली के वरिष्ठ वाणिज्य निरीक्षक (सीएमआई) पद पर डीडी शुक्ला को जिम्मा सौंपा गया है। वह पहले भी यहां सीएमआई रह चुके हैं। यहां से वह अमेठी में सीएमआई पद पर भेजे गए थे। आदेश आते ही डीडी शुक्ला ने शनिवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। डीडी शुक्ला के मुताबिक उनके कार्यक्षेत्र में उतरेटिया से अमेठी तक और रायबरेली से डलमऊ व ऊंचाहार तक स्टेशन आते हैं। रायबरेली में सीएमआई रहे संदीप कुमार को सीएमआई फाफामऊ बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed