{"_id":"2164849a17eee2ef911bf0186bdfc99c","slug":"cng-price-likely-to-rise-by-rs-15-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से सिटी बस का सफर हुआ और महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से सिटी बस का सफर हुआ और महंगा
नरेंद्र मिश्र/ अमरउजाला, लखनऊ
Updated Fri, 27 Dec 2013 11:37 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ में सीएनजी गैस के दाम बुधवार से 14 रुपये 81 पैसे बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
इसके बाद अब नई दर 67.81 रुपए प्रति किलो हो गई है।
ग्रीन गैस लिमिटेड के एमडी एमसी शर्मा ने बताया कि पहले 16 रुपये की दर से दाम बढ़ाने की योजना थी, लेकिन लखनऊ में कीमतें अचानक बहुत ज्यादा न बढ़ें इसलिए कम से कम दाम बढ़ाने की कोशिश की गई है।
लखनऊ में सीएनजी 53 रुपये प्रति किग्रा की दर से मिल रही थी।
सीएनजी के दाम में एक साथ 14.81 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी के कारण सिटी बस का सफर आज से महंगा हो जाएगा।
लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज ने नगर बस के किराए में 30 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर दी है। साथ ही किराए के दो स्लैब बना दिए हैं।
अब न्यूनतम चार किमी तक सफर पर सात रुपये किराया देना पड़ेगा। वहीं पांच किमी के बाद दूरी का जो अंतर पांच किमी का था तो उसे घटाकर तीन किमी कर दिया गया है।
विज्ञापन
ऑटो-टेम्पो एसोसिएशन भी 1 जनवरी से नया किराया वसूलने की तैयारी में है।