{"_id":"32ad9ea7925f290ebf02235485565442","slug":"cms-quest-2013-begins-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमएस क्वेस्ट-2013 आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमएस क्वेस्ट-2013 आज से
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 04 Aug 2013 09:37 AM IST
विज्ञापन
सिटी मॉण्टेसरी स्कूल राजेंद्र नगर (प्रथम कैंपस) द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय बायोटेक्नोलॉजी महोत्सव क्वेस्ट 2013 का आगाज शनिवार को हो रहा है।
विज्ञापन
इस चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय महोत्सव में विभिन्न देशों से दो दर्जन से ज्यादा टीमें शिरकत कर रही हैं।
विज्ञान एवं तकनीकी मंत्री अभिषेक मिश्रा सीएमएस कानपुर रोड ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में महोत्सव का उद्घाटन करेंगे।
सीएमएस के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हरिओम शर्मा ने बताया कि महोत्सव में भाग लेने के लिए रूस, जॉर्डन, बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल सहित भारत के भी विभिन्न राज्यों से छात्र टीमें शुक्रवार को राजधानी पहुंच गई हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस महोत्सव में 400 से ज्यादा बाल वैज्ञानिक भाग लेंगे।