फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm yogi will take the decision of action against rajiv rautela and rakesh kumar

सीएम योगी के पास पहुंचा राजीव रौतेला और राकेश कुमार के निलंबन का मामला

Sat, 16 Dec 2017 03:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 16 Dec 2017 03:14 PM IST
विज्ञापन
cm yogi will take the decision of action against rajiv rautela and rakesh kumar
योगी आदित्यनाथ - फोटो : ani

प्रदेश के नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग ने रामपुर के डीएम रह चुके आईएएस राजीव रौतेला व राकेश कुमार सिंह के खिलाफ कार्रवाई पर निर्णय से जुड़ा प्रस्ताव मुख्यमंत्री को भेज दिया है।

विज्ञापन


भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग से प्रकरण पर आख्या लिए जाने के बाद कार्यवाही पर फैसले की संभावना है।

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दो साल पहले अवैध खनन के मामले में सख्त रुख अपनाते हुए रामपुर के इन दोनों पूर्व जिलाधिकारियों को निलंबित करने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने शासन से 16 जनवरी तक कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि हाईकोर्ट का आदेश मिलने के बाद नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग ने पूरे प्रकरण की विस्तार से जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय को दी है। साथ ही पूरी स्थिति से अवगत कराते हुए कार्रवाई पर निर्णय का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकार बताते हैं कि मुख्यमंत्री कार्यालय भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग से पूरे मामले पर रिपोर्ट लेने के बाद आवश्यक कार्यवाही का निर्णय लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed