फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm yogi will be the star campaigner in five state loksabha election

पांच राज्यों के चुनाव में सीएम योगी होंगे स्टार प्रचार, 11 से संभालेंगे मोर्चा

Fri, 02 Nov 2018 01:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 02 Nov 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
cm yogi will be the star campaigner in five state loksabha election
cm yogi - फोटो : amar ujala

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चुनाव प्रचार के मोर्चे पर लगाएगी। वह 11 नवंबर से प्रचार की कमान संभाल लेंगे। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ व राजस्थान से उनकी चुनावी सभाओं की खासतौर से मांग आ रही है। भाजपा का केंद्रीय कार्यालय जल्द ही उनके दौरों को अंतिम रूप देगा।

विज्ञापन


मार्च 2017 के बाद देश में हुए सभी चुनावों में योगी आदित्यनाथ राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा के प्रमुख प्रचारक के तौर पर सामने आए हैं। चुनाव चाहे गुजरात, हिमाचल व कर्नाटक का रहा हो या त्रिपुरा जैसे सुदूर उत्तरी पूर्वी राज्य का, सीएम योगी की खूब मांग रही। उनकी सभाओं में भीड़ भी अच्छी जुटी। 
विज्ञापन


हिंदुत्व का चेहरा होने के साथ ही कई राज्यों में नाथ संप्रदाय के अनुयायियों की खासी संख्या होने से भी भाजपा चुनाव के दौरान उन्हें आगे कर रही है। नवंबर-दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनावों में प्रदेश की सीमा से सटे मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ व राजस्थान में उनकी सभाएं व रोड शो खासतौर पर रखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने उन्हें नामांकन पत्र दाखिल करने के दिन खासतौर पर बुलाया था। यह उनकी लोकप्रियता ही है कि मुख्यमंत्री रमन और उनकी पत्नी ने न सिर्फ योगी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया वरन उनकी आरती भी उतारी।

सीएम आज से गुजरात, राजस्थान व हरियाणा के दौरे पर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार से गुजरात, राजस्थान व हरियाणा की यात्रा पर रवाना होंगे। योगी पहले गुजरात जाएंगे। वहां मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के साथ केवडिया पहुंचकर सरदार बल्लभ भाई पटेल की आदमकद प्रतिमा ‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी’, सरदार सरोवर बांध, वैली ऑफ फ्लावर और टेंट सिटी का भ्रमण करेंगे। वहां से शाम करीब चार बजे राजस्थान के जालौर के लिए रवाना होंगे। वह वहां नाथ संप्रदाय के जालंधर नाथ मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और रात्रि विश्राम करेंगे। तीन नवंबर की सुबह मुख्यमंत्री जालौर से कुरुक्षेत्र (हरियाणा) जाकर वहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। कुरुक्षेत्र से लौटकर वह बीकानेर जाएंगे। वहां एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। शनिवार रात करीब नौ बजे तक वह लखनऊ लौट आएंगे। रविवार को उत्तराखंड के हरिद्वार में आयोजित ज्ञान कुंभ में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed