{"_id":"607f0a6cd101ce787c4ec8e4","slug":"cm-yogi-told-the-officers-make-proper-arrangements-for-screening-treatment-transport-facility-of-migrants","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी ने अधिकारियों से कहा- प्रवासियों की जांच, उपचार, परिवहन सुविधा की करें उचित व्यवस्था ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी ने अधिकारियों से कहा- प्रवासियों की जांच, उपचार, परिवहन सुविधा की करें उचित व्यवस्था
Tue, 20 Apr 2021 10:37 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 20 Apr 2021 10:37 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी जिलों में कोविड बेड की संख्या दोगुना करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी जिलों में तत्काल प्रभाव से 200-200 बेड का विस्तार किए जाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी जिलों में कोविड बेड की संख्या दोगुना करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी जिलों में तत्काल प्रभाव से 200-200 बेड का विस्तार किए जाने के आदेश दिए हैं। जिसमें ऑक्सीजन की सुविधा भी रहेगी। इसके लिए सचिव स्तर के किसी अधिकारी को जिम्मेदारी देने को कहा गया है। यह व्यवस्था होती है तो प्रदेश में कोविड मरीजों के इलाज के लिए 15,000 बेड का इजाफा होगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रयागराज के स्वरूप रानी मेडिकल कॉलेज और यूनाइटेड मेडिकल कॉलेज में 800 से अधिक बेड हैं। इनकी संख्यां बढ़ाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। कानपुर में जीएसवीएम, रामा, नारायणा मेडिकल कॉलेजों के साथ-साथ निजी अस्पतालों के संसाधनों को भी कोविड के लिए उपयोग में लाए जाने के निर्देश मुख्यमंत्री की ओर से दिए गए हैं। वाराणसी में बेड की संख्या बढ़ाए जाने के साथ आरटीपीसीआर टेस्ट में तेजी से इजाफा करने के निर्देश मुख्यमंत्री की ओर से दिए गए है।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के विस्तार को रोकने के लिए मुख्यमंत्री ने गृह व परिवहन विभाग के अधिकारियों से महाराष्ट्र, राजस्थान और दिल्ली से आ रहे प्रवासी लोगों की सहूलियत आर सुविधाओं के लिए विशेष प्रबंध करने को कहा है। उन्होंने प्रदेश में आ रहे सभी प्रवासी और श्रमिकों की कोरोना जांच, उपचार, परिवहन सुविधा समेत खाने पीने की उचित व्यवस्था करने को कहा है।
विज्ञापन
राजधानी के सभी अस्पतालों में तैनात होंगे नोडल अधिकारी
मुख्यमंत्री ने राजधानी में स्वास्थ्य सेवाओं की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए सभी अस्पतालों में अलग-अलग नोडल अधिकारियों की तैनाती के निर्देश दिए है। उन्होंने केजीएमयू, बलरामपुर, एरा, टीएस मिश्रा, इंटीग्रल, हिन्द और मेयो मेडिकल कॉलेज को पूरी क्षमता के साथ डेडिकेटेड कोविड अस्पताल के रूप में क्रियाशील रखने को कहा है। शासन स्तर पर दावा किया गया है कि वर्तमान समय में 4500 से अधिक बेड लखनऊ में उपलब्ध हैं इन बेडो की क्षमता को निरंतर बढ़ाते हुए नए हॉस्पिटल को एल-2 और एल-3 श्रेणी में जोड़कर बेड की संख्या का विस्तार किया जाएगा।