{"_id":"68ce7d8651ade53d0d00eab7","slug":"cm-yogi-speaks-on-disha-patni-case-says-this-will-be-the-fate-of-those-who-break-the-law-in-up-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: \"बाबा के यूपी में कभी नहीं आएंगे...\", दिशा पाटनी के घर फायरिंग पर योगी बोले- अपराधियों का यही हश्र होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: "बाबा के यूपी में कभी नहीं आएंगे...", दिशा पाटनी के घर फायरिंग पर योगी बोले- अपराधियों का यही हश्र होगा
Sat, 20 Sep 2025 03:51 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 20 Sep 2025 03:51 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। अपराधियों का बुरा हश्र होगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
फिल्म अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर फायरिंग के मामले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में जो भी महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करेगा और कानून व्यवस्था को तोड़ेगा उसका बुरा हश्र होगा। कहा कि यूपी में अपराधियों की कोई जगह नहीं है। एक अपराधी मारीच बनकर आया था। वो जब पुलिस की गोली से घायल हुआ तो कहने लगा कि मुझसे गलती हो गई जो मैं उत्तर प्रदेश आ गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सजग है। इसमें खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीएम योगी ने कहा कि सरकार अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। बता दें कि दिशा पाटनी के बरेली स्थित पुश्तैनी आवास पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव बोले- पीएम मोदी से आश्वासन दिलवाकर भी छुट्टा पशुओं की समस्या हल नहीं कर पाई भाजपा
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - भर्ती में भ्रष्टाचार: नियुक्ति पत्र में हेराफेरी कर बन गए एक्सरे टेक्नीशियन, महानिदेशालय तक जुड़े रैकेट के तार
बाबा के उत्तर प्रदेश में कभी नहीं आएंगे सर...
घटना पर एसएसपी अनुराग आर्या ने कहा कि मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में आरोपी रामनिवास को गिरफ्तार कर लिया गया। वारदात में उसके साथ रहे अनिल नामक युवक को भी दबोच लिया गया है।
बता दें कि मुठभेड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दिखाया गया है कि घायल आरोपी जमीन पर गिरा हुआ है और पुलिस से हाथ जोड़कर कह रहा है, "बाबा के उत्तर प्रदेश में कभी नहीं आएंगे सर...।"
पुलिस ने आरोपियों के पास से .32 बोर की पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और चार चले हुए खोखे बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपी रामनिवास ने घर में फायरिंग की बात कबूल की।