UP: अखिलेश यादव बोले- पीएम मोदी से आश्वासन दिलवाकर भी छुट्टा पशुओं की समस्या हल नहीं कर पाई भाजपा
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जनता छुट्टा जानवरों से परेशान है। अभी तक सरकार इस समस्या का समाधान नहीं कर पाई है जबकि इसके लिए पीएम मोदी ने मंच से आश्वासन दिया था।
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार जनता को छुट्टा पशुओं से छुटकारा नहीं दिलवा सकी है जबकि इसके लिए मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से आश्वासन दिलवाया गया था। छुट्टा पशुओं से किसान परेशान हैं। गौशालाओं की दुर्दशा है। वहां पर भी गायें सुरक्षित नहीं हैं। भाजपा के लोग गौशाला के लिए आने वाला चारा बेचकर घोटाला कर रहे हैं। उनका दूध और गोबर बेंच रहे हैं। जब गायों की मौत हो जाती है तो उन्हें वहीं गड्ढा खोदकर दफना दे रहे हैं। जनता छुट्टा जानवरों से परेशान है पर सरकार आश्वासन देने के बाद भी उन्हें राहत नहीं दिला सकी है। उन्होंने कहा कि जो हाल गायों का है वही नदियों का है। नदियों के लिए जारी होने वाला बजट साफ हो गया नदियों की हालत वैसी ही है।
फिल्म में डायलॉग्स बीप के साथ हैं या नहीं
अखिलेश ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर बनी फिल्म को लेकर तंज सकते हुए कहा कि ये तो फ्लॉप होने से पहले ही फ्लॉप हो गई...। फिर पूछा कि इसमें डायलॉग्स बीप के साथ हैं या नहीं? फिल्म में मुकदमा वापस लेने वाली बात है कि नहीं और जिस वजह से मुकदमे लगे वो दृश्य हैं या नहीं? बुलडोजर वाला सीन पता नहीं है कि नहीं? उसमें कार पलटने वाला सीन है या नहीं? इसमें डिप्टी सीएम के पर्दे के पीछे वाले डायलॉग हैं या नहीं?
जब भाजपा जाएगी तभी एच1 बी वीजा वालों को राहत मिलेगी
अखिलेश यादव ने अमेरिका में एच1बी वीजा की दरें बढ़ाने पर कहा कि केंद्र सरकार की विदेश नीति फेल है। इस सरकार की आर्थिक नीति फेल है। भाजपा के लोग नहीं चाहते हैं कि भारत के लोग पढ़ने या फिर नौकरी करने के लिए अमेरिका जाएं। ये लोग चाहते हैं कि सिर्फ बंदूक चलाने के लिए ही लोग बाहर जाएं। जब भाजपा की सरकार जाएगी तभी एच1बी वीजा वालों को राहत मिलेगी।
60 लोगों की जान गई... जंगली जानवरों के हमले बढ़े, दिखाया वन विभाग का डेटा
अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश के कई जिलों में लोगों पर जंगली जानवरों के हमले बढ़े हैं। उन्होंने इन हमलों के शिकार हुए लोगों को मंच पर बुलाया। कहा कि उन्होंने पीड़ितों का इलाज करवाया और उन्हें आर्थिक सहायता भी दी। वन विभाग का डेटा शेयर करते हुए कहा कि वर्ष 2024-25 में जंगली जानवरों के हमले में 60 लोगों की जान गई है। गुलदार ने 14 दिन में बिजनौर में 3 बच्चों समेत चार लोगों को निशाना बनाया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.