फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi says some people wants to spread caste violence in Uttar Pradesh.

विदेशी फंडिंग के जरिए हो रही यूपी में जातीय दंगा भड़काने की कोशिश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Mon, 05 Oct 2020 03:18 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 05 Oct 2020 03:18 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi says some people wants to spread caste violence in Uttar Pradesh.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

हाथरस में सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर कानून व्यवस्था पर घिरे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यूपी में विदेशी फंडिंग की मदद से जातीय हिंसा फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश को विकास के रास्ते से भटकाने में विपक्ष दंगों की साजिश रच रहा है लेकिन उनकी साजिशें कामयाब नहीं होंगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी फिरोजाबाद जिले की टूंडला सीट के उपचुनाव को लेकर भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समाज विरोधी और राष्ट्र विरोधी लोगों को दंगाग्रस्त यूपी चाहिए था लेकिन उनकी कोशिशें सफल नहीं हो रही हैं इसलिए अब षडयंत्र रचे जा रहे हैं। भाजपा की सरकार सबको सुरक्षा देगी लेकिन राष्ट्र विरोधियों को किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देगी।
विज्ञापन

  मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हम हर द्वार तक विकास पहुंचाएंगे लेकिन अराजकता की छूट किसी को नहीं देंगे। जो भी देश विरोधी हरकत करेगा उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हमारे लिए देश सबसे पहले है लेकिन वो सत्ता के लिए षड्यंत्र रच रहे हैं। प्रदेश में जातीय दंगे भड़काने के लिए माहौल बिगाड़ा जा रहा है। प्रदेश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। कुछ लोगों को ये बात पसंद नहीं आ रही है।


बता दें कि यूपी सरकार की तरफ से दावा किया गया है कि हाथरस कांड की आंड़ में प्रदेश में जातीय दंगे कराने के लिए षडयंत्र रचा जा रहा है। इसके लिए एक वेबसाइट के जरिए माहौल बनाया जा रहा है। हालांकि, पुलिस की सक्रियता के बाद उस वेबसाइट को डिएक्टिवेट कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed