फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi said: Violence is being instigated in the name of Waqf, three Hindus killed in Bengal; BJP will protec

सीएम योगी बोले: वक्फ के नाम पर भड़काई जा रही हिंसा, बंगाल में तीन हिंदुओं की हत्या; भाजपा करेगी रक्षा

Mon, 14 Apr 2025 07:48 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 14 Apr 2025 07:48 AM IST
सार

Violence in Bengal over Waqf: सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वक्फ के नाम लाखों एकड़ जमीन कब्जा की गई थी। अब जब सरकार उसे खाली करा रही है तो उसके नाम पर हिंसा की जा रही है। 

विज्ञापन
CM Yogi said: Violence is being instigated in the name of Waqf, three Hindus killed in Bengal; BJP will protec
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देशभर में वक्फ के नाम पर लाखों एकड़ जमीन कब्जा की गई है। अब कार्रवाई हो रही है, तो हिंसा भड़काई जा रही है। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में तीन हिंदुओं की घर से खींचकर हत्या की गई। वक्फ संशोधन बिल से दलित, गरीब व वंचितों को सर्वाधिक लाभ मिलेगा। गरीब भी सरकारी मल्टीस्टोरी बिल्डिंग के फ्लैट में रह सकेगा। विपक्षी दलों को भय है कि ऐसा होने पर इनका वोट बैंक और गुमराह करने वाली राजनीति समाप्त हो जाएगी।

विज्ञापन


योगी रविवार को भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर सम्मान अभियान के अंतर्गत भागीदारी भवन में आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बांग्लादेश का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को राज्यसभा सांसद एवं पूर्व डीजीपी बृजलाल की पुस्तक पढ़नी चाहिए, जो आजादी के समय के दो दलित महायोद्धाओं पर है। 
विज्ञापन


एक तरफ बाबा साहेब ने कहा था कि मेरा आदि और अंत भी भारतीय के रूप में रहेगा। दूसरी तरफ जोगेंद्र नाथ मंडल थे, जिन्होंने पाकिस्तान का समर्थन किया। लेकिन एक वर्ष भी पाकिस्तान में नहीं रह पाए। मंडल के कृत्यों की सजा आज भी बांग्लादेश में दलित हिंदू भुगत रहा है। कांग्रेस, सपा व ममता बनर्जी ने उनके पक्ष में आवाज नहीं उठाई, केवल भाजपा ने विरोध किया। भाजपा हर हिंदू की रक्षा को प्रतिबद्ध है। पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान में कोई सिख, हिंदू, जैन, बौद्ध प्रताड़ित हो रहा है तो वह भारत नहीं आएगा तो कहां जाएगा। उसे नागरिकता देने के लिए ही सीएए बनाया गया, जिसका कांग्रेस और सपा विरोध करती है। ये लोग दलितों व वंचितों का अधिकार छीनते हैं। उनकी जमीन पर कब्जा करते हैं। कांग्रेस, सपा व तृणमूल कांग्रेस ने उन्हें शरणार्थी के रूप में रखा, लेकिन भाजपा ने अपनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कन्नौजिया, भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिनव प्रकाश समेत प्रदेश सरकार के मंत्री, जनप्रतिनिधि व भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

राष्ट्रनायकों का करते हैं अपमान

सीएम ने कहा कि कांग्रेस व सपा राष्ट्र नायकों के अपमान पर उतारू है। 2012 में सपा सरकार बनने पर तत्कालीन सीएम ने कहा था कि सामाजिक न्याय के के स्थलों को तोड़कर मैरिज हॉल खुलवाएंगे। उन्होंने डॉ. आंबेडकर और कांशीराम के नाम पर बने विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज आदि का नाम बदल दिया। ये सामाजिक न्याय के प्रतीक महापुरुषों को भी अपमानित करते रहे हैं। महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज के खिलाफ वक्तव्य देते हैं और औरंगजेब का महिमामंडन करते हैं। तीन वर्ष पूर्व हम लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम से जुड़े थे तो सपा मुखिया जिन्ना का महिमामंडन कर रहे थे। चुनाव के समय संविधान के नाम पर फर्जी पुस्तिका छापकर जनता के सामने मायाजाल फैलाते हैं। हमने विधानसभा व विधान परिषद के प्रत्येक सदस्य को संविधान की मूल प्रति भेंट की। कांग्रेस ने तो दिल्ली में बाबा साहेब का अंतिम संस्कार तक नहीं होने दिया। स्मारक भी नहीं बनने दिया।

 

UP News: 'कांग्रेस ने आंबेडकर का किया अपमान...', सीएम योगी बोले- कुछ लोग वक्फ के नाम पर भड़का रहे हिंसा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed