फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi said: State's grant may increase under PM Kusum Yojana

सीएम योगी बोले: पीएम कुसुम योजना में राज्य का बढ़ सकता है अनुदान, सोलर फेसिंग को बढ़ावा देनी की जरूरत

Fri, 22 Dec 2023 10:46 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 22 Dec 2023 10:46 PM IST
सार

सीएम ने कहा कि निराश्रित पशुओं, जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए किसानों को सोलर फेंसिंग के लिए प्रोत्साहित करने की जरूरत है। इसके लिए मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना को चरणबद्ध रूप से लागू किया जाए। 

विज्ञापन
CM Yogi said: State's grant may increase under PM Kusum Yojana
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम कुसुम योजना से अधिकाधिक किसानों को लाभांवित करने के निर्देश दिए हैं। वह शुक्रवार को विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017-18 से 2022-23 तक इस योजना के तहत लगभग 51 हजार किसानों को सोलर पंप के लिए अनुदान दिए जा चुके हैं।

विज्ञापन


उन्होंने वर्ष 2023-24 में 30 हजार और 2024-25 में 44,250 किसानों को सोलर पंप उपलब्ध कराने का लक्ष्य दिया। केंद्र सरकार के सहयोग से संचालित इस योजना की लोकप्रियता देखते हुए लागत के अनुपात में राज्य सरकार अपने अनुदान को बढ़ाने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन


ब्लॉक स्तर पर वेयरहाउस बनाने की तैयारी
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि इसके तहत कृषक उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को ग्राम पंचायत व ब्लॉक स्तर पर वेयरहाउस बनाने व चलाने के कार्य से जोड़ा जाना चाहिए। इसी प्रकार पॉली व पैक हाउस और कृषि विज्ञान केंद्रों में जैविक उत्पादों की टेस्टिंग लैब स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने कृषि विभाग को इस संबंध में उद्यान, पशुपालन व मत्स्य विभाग के साथ समन्वय के साथ कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोलर फेंसिंग को बढ़ावा देने की जरूरत
सीएम ने कहा कि निराश्रित पशुओं, जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए किसानों को सोलर फेंसिंग के लिए प्रोत्साहित करने की जरूरत है। इसके लिए मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना को चरणबद्ध रूप से लागू किया जाए। पहले चरण में वन और कृषि विभाग संयुक्त रूप से सर्वे कर वन क्षेत्र से लगे कृषि भूमि का आंकलन करे। फिर वहां सोलर फेंसिंग कराई जाए। इसके बाद नदी किनारे की कृषि भूमि की सोलर फेंसिंग कराई जाए। उन्होंने इसके लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। बैठक में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed