फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi said, posters of drug dealers will also be put up in public places

सीएम योगी ने कहा: नशे का कारोबार करने वालों के सार्वजनिक स्थानों पर लगेंगे पोस्टर, संपत्ति भी होगी जब्त

Tue, 23 Aug 2022 06:42 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 23 Aug 2022 06:42 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी ने निर्देश देते हुए कहा कि इस अभियान में चिन्हित अपराधियों की संपत्ति भी जब्त किया जाए और सार्वजनिक स्थानों पर इनके पोस्टर लगाए जाएं ताकि राष्ट्र के खिलाफ़ अपराध कर रहे अपराधियों को समाज में सबक सिखाया जा सके।

विज्ञापन
CM Yogi said, posters of drug dealers will also be put up in public places
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में दंगाइयों और अपराधियों पर शिकंजा कसने के बाद अब योगी सरकार प्रदेश के ड्रग माफियाओं पर चाबुक चला रही है। सीएम योगी ने आज अवैध शराब और ड्रग के खिलाफ़ चलाए जा रहे अभियान की समीक्षा की। इस दौरान सीएम योगी ने ड्रग और अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ़ कठोरतम कार्रवाई करते हुए नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के पोस्टर सार्वजनिक स्थानों पर लगाने के निर्देश दिए है। यही नहीं उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में  एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ( एएनटीएफ) का गठन कर दिया है। इसके तहत जोन/क्षेत्रीय स्तर पर नारकोटिक्स पुलिस थाना की स्थापना की जाएगी। 

विज्ञापन


पहले चरण में होगा बाराबंकी और गाजीपुर में थाना स्थापित
पहले चरण में बाराबंकी और गाजीपुर में नारकोटिक्स थाना स्थापित किए जाएंगे। वहीं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स पूरे उत्तर प्रदेश में तीन रीजन ( वेस्ट, सेंट्रल व ईस्ट ) में विभाजित किया गया है। मुख्यालय स्तर पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के प्रभारी पुलिस उप महानिरीक्षक ( एएनटीएफ) होंगे। जिनके साथ पुलिस अधीक्षक ( एएनटीएफ) ऑपरेशन एवं पुलिस अधीक्षक ( एनएटीएफ) मुख्यालय नियुक्त रहेंगे। इसके साथ ही मुख्यालय स्तर पर अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय और पुलिस उपाधीक्षक-ऑपरेशन एवं पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय नियुक्त होंगे। तीनों रीजन ( वेस्ट, सेंट्रल और ईस्ट) के प्रभारी पुलिस उपाधीक्षक होंगे। वेस्ट रीजन के अन्तर्गत मेरठ, बरेली, आगरा, सेंट्रल रीजन के अन्तर्गत लखनऊ, कानपुर तथा ईस्ट रीजन के अन्तर्गत प्रयागराज, गोरखपुर व वाराणसी जोन आयेंगे। इन जोनल प्रभारियों को आवश्यक संशाधन भी उपलब्ध कराये जायेंगे।
विज्ञापन


इस अभियान में चिन्हित अपराधियों की संपत्ति भी होगी जब्त
मुख्यमंत्री योगी ने निर्देश देते हुए कहा कि इस अभियान में चिन्हित अपराधियों की संपत्ति भी जब्त किया जाए और सार्वजनिक स्थानों पर इनके पोस्टर लगाए जाएं ताकि राष्ट्र के खिलाफ़ अपराध कर रहे अपराधियों को समाज में सबक सिखाया जा सके। उन्होंने कहा कि ये सभी राष्ट्रीय अपराधी हैं और इन्हें हर हाल में दंडित होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


साढ़े पांच करोड़ से ज्यादा की कीमत के मादक पदार्थ बरामद
पहले चरण में चलाए गए इस अभियान के तहत प्रदेश भर के 342 हुक्काबारों और अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों के 4338 ठिकानों पर छापे मारते हुए 785 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। यहीं नहीं इन लोगों के पास से साढ़े पांच करोड़ रूपये से ज्यादा की कीमत के मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed