{"_id":"63ed023b460acdaa7f024116","slug":"cm-yogi-said-india-is-a-hindu-nation-and-all-hindus-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी बोले: भारत हिंदू राष्ट्र और यहां सब हिंदू, यह मजहब नहीं सांस्कृतिक शब्दावली, जो सब पर फिट बैठती है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी बोले: भारत हिंदू राष्ट्र और यहां सब हिंदू, यह मजहब नहीं सांस्कृतिक शब्दावली, जो सब पर फिट बैठती है
Thu, 16 Feb 2023 12:11 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 16 Feb 2023 12:11 AM IST
सार
सीएम योगी ने कहा कि वह बिल्कुल वैसे ही हैं, जैसे 2017 के पहले थे। उन्होंने कहा, मेरे कपड़े वैसे ही हैं, मेरा व्यवहार वही है, सिर्फ अलग-अलग जगहों पर अलग भूमिका होती है। इसलिए इन अलग जगहों पर अलग रूप में नजर आते हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र है और यहां का हर नागरिक हिंदू है। साथ ही कहा कि हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि हिंदू कोई मजहब या संप्रदाय नहीं है। यह एक सांस्कृतिक शब्दावली है, जो हर नागरिक पर फिट बैठती है।
विज्ञापन
एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि भारत का कोई व्यक्ति हज के लिए जाता है, तो उसका संबोधन हिंदू से होता है। वो हिंदू नाम से जाना जाता है। वहां भारत से जाने वाले शख्स को न मुस्लिम और न हाजी कहा जाता है। वहां उसको हिंदू नाम से संबोधित किया जाता है तो वहां किसी को परेशानी नहीं होती है। इस परिप्रेक्ष्य में में अगर आप देखें तो भारत हिंदू राष्ट्र ही है। योगी ने कहा कि हिंदू राष्ट्र से किसी को परहेज नहीं होना चाहिए। अगर आप इसको मजहब या संप्रदाय के साथ जोड़ रहे हैं तो इसका मतलब है कि हिंदू की परिभाषा को समझने में गलती कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र था, है और आगे भी रहेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि संविधान के प्रति हर नागरिक के मन में सर्वोच्च सम्मान होना चाहिए, क्योंकि वही हमारा मार्गदर्शक है। सीएम योगी ने कानपुर की घटना पर कहा कि ये दुखद घटना है और मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में रिपोर्ट के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। यह पूछे जाने पर कि अखिलेश यादव कह रहे हैं कि आपके (योगी के) राज में ब्राह्मणों को प्रताड़ित किया जा रहा है, इस पर सीएम योगी ने कहा कि उन्होंने अपने संस्कारों को प्रदर्शित किया है। जिन लोगों ने रामचरित मानस की प्रतियां फाड़ी हैं, वे क्या उपदेश देंगे।
विज्ञापन
मैं अपने लिए कुछ नहीं करता
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वह बिल्कुल वैसे ही हैं, जैसे 2017 के पहले थे। उन्होंने कहा, मेरे कपड़े वैसे ही हैं, मेरा व्यवहार वही है, सिर्फ अलग-अलग जगहों पर अलग भूमिका होती है। इसलिए इन अलग जगहों पर अलग रूप में नजर आते हैं। उन्होंने आगे कहा, मैं अपने लिए कुछ नहीं करता हूं। मेरा सारा जीवन देश और समाज के लिए है।
अदाणी ग्रुप पर बोले-कहीं यह अंतर्राष्ट्रीय साजिश तो नहीं
अदाणी ग्रुप से संबंधित एक सवाल पर अडाणी ने कहा कि इस बारे में जो रिपोर्ट आई है, उसकी सच्चाई अभी संदिग्ध है। हमें नहीं भूलना चाहिए कि आज भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्था है। जिन्हें भारत की प्रगति अच्छी नहीं लगती है और जो हमारी ग्रोथ रेट से घबराते हैं, वे इस तरह के काम में लगे हुए हैं। देखना होगा कि कहीं भारत के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय साजिश तो नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि मामले को केंद्र सरकार देख रही है। संसद में और संसद के बाहर भी अपना वक्तव्य दे चुकी है। इसलिए उनकी कोई टिप्पणी करना उचित नहीं है। यूपी में अदाणी समूह का एक टेंडर रद्द करने के सवाल पर कहा कि यह एक प्रक्रिया है, टेंडर में जो एल-1 होगा, उसी का काम मिलेगा।
रामचरित मानस पढ़ा होता, तो नहीं देते ऐसे बयान
रामचरित मानस पर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर योगी ने कहा कि जिन लोगों ने रामचरित मानस और भगवान श्रीराम के बारे में कुछ जाना नहीं है, उनकी इस तरह की टिप्पणी को सूरज को टॉर्च दिखाने जैसा है। मानस में निषाद-राज पर चर्चा है, महिला के रूप में शबरी की भी चर्चा है। अगर इन लोगों ने रामचरित मानस को पढ़ा होता तो इस तरह की बातें नहीं करते।