फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm yogi inaugurates national nutrition month from today

'राष्ट्रीय पोषण माह अभियान' का शुभारंभ कर योगी बोले, स्वस्थ बच्चे ही निभाएंगे विकास में भूमिका

Sun, 01 Sep 2019 11:14 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Sun, 01 Sep 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
cm yogi inaugurates national nutrition month from today
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश को मजबूत और सुरक्षित बनाने के लिए बच्चों का स्वस्थ होना जरूरी है। स्वस्थ बच्चे ही देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इसलिए बच्चों के पोषण में विभागों के साथ आम लोगों की सहभागिता जरूरी है। ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की कल्पना तभी साकार होगी, जब देश का हर व्यक्ति स्वस्थ होगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री रविवार को कालिदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर ‘राष्ट्रीय पोषण माह अभियान’ का शुभारंभ करने के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अभियान का मकसद प्रदेश को कुपोषण से मुक्त करना और हर पुरुष, महिला व बच्चों को कुपोषण से बचाने के प्रति जागरूक करना है।
विज्ञापन


योगी ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए पहली शर्त ही स्वच्छता है। बच्चे स्वस्थ रहें, इसके लिए गर्भावस्था के समय से ही गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण का ध्यान रखा जाए। बच्चाें में समय से कुपोषण की पहचान कर उसका प्रभावी ढंग से निराकरण किया जाए। उन्होंने स्वास्थ्य, बाल विकास एवं पुष्टाहार, पंचायतीराज, ग्राम्य विकास, खाद्य एवं रसद और शिक्षा विभाग के अधिकारियों का उल्लेख करते हुए कहा कि सभी विभाग समन्वित रूप से बच्चों एवं महिलाओं को एक स्थान पर मेले के रूप में पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले मुख्यमंत्री ने करीब 30 कुपोषित बच्चों को पौष्टिक भोजन कराया और 4 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और 6-7 माह आयु के 4 बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया। उन्होंने किशोरी बालिकाओं के लिए संचालित योजना की 4 लाभार्थी बालिकाओं को ‘पोषण पोटली’ भेंट की, जिसमें काला चना, दाल, मोटा अनाज एवं देशी घी रखा गया था। मुख्यमंत्री ने सुपोषण स्वास्थ्य मेले की एक साल की रिपोर्ट, ऊपरी आहार पुस्तिका, प्रदेश में पोषण अभियान के एक वर्ष के सफर पर आधारित रिपोर्ट और बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान की रिपोर्ट का विमोचन भी किया।

कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास एवं पुष्टाहार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह, मुख्य सचिव आरके तिवारी, निदेशक सूचना शिशिर, प्रमुख सचिव महिला कल्याण मोनिका एस गर्ग, विशेष सचिव बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार गया प्रसाद के अलावा यूनीसेफ के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

यथार्थ एप से होगी अधिकारियों की मॉनीटरिंग

बाल विकास एवं पुष्टाहार के क्रियाकलापों के साथ ही विभागीय अधिकारियों के भ्रमण की मॉनिटरिंग व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए विभाग ने ‘यथार्थ’ नाम से ‘एप’ तैयार कराया है। मुख्यमंत्री ने इसे लॉन्च किया। इस एप के माध्यम से ही विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन पर नजर रखी जाएगी।

अभियान की मुख्य थीम
30 सितंबर तक चलने वाले अभियान को 5 थीम पर संचालित किया जाएगा। इसमें नवजात शिशु की जन्म से लेकर पहले 1000 दिन तक देखभाल, ऊपरी पूरक आहार, दस्त से बचाव, एनीमिया की रोकथाम और स्वच्छता को शामिल किया गया है। प्रदेश के हर गांव व शहर में इसी थीम पर लोगों को जागरूक किया जाएगा।

पोषण माह में होंगी ये गतिविधियां
पोषण माह के दौरान पहले सप्ताह में पुरुष भागीदारी, दूसरे में किशोरी, तीसरे में बाल और चौथे में माता सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। पूरे महीने आंगनबाड़ी केंद्रों पर हर दिन अलग-अलग गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इनमें वजन, सुपोषण, पंचायत मीटिंग, ऊपरी आहार, पोषण वाटिका, आंगनबाड़ी केंद्र सुदृढ़ीकरण, सुपोषण स्वास्थ्य मेला व झांकी, सुपोषण गूंज, रैली, पुष्टाहार से निर्मित व्यंजन बनाने की विधि का प्रदर्शन, प्रभातफेरी, बाल सुपोषण उत्सव, गोदभराई व अन्नप्राशन आदि गतिविधियां शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed