फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cm yogi impact on state budget allocation

सीएम योगी इफेक्ट: वित्त वर्ष के पांच महीने के अंदर 68 फीसदी स्वीकृतियां

Mon, 04 Sep 2017 11:58 AM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 04 Sep 2017 11:58 AM IST
विज्ञापन
Cm yogi impact on state budget allocation
yogi adityanath

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वित्तीय स्वीकृतियां तेजी से जारी करने पर जोर का असर नजर आने लगा है।

विज्ञापन


चालू वित्त वर्ष के पांच महीने बीते हैं, लेकिन ज्यादातर बड़े विभागों की 50 फीसदी से ज्यादा वित्तीय स्वीकृतियां जारी हो गई हैं।

प्रदेश का नया बजट आने के बाद अपर मुख्य सचिव वित्त अनूप चंद्र पांडेय ने वित्तीय स्वीकृतियों को समय से जारी करने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए थे।

इसके बाद मुख्यमंत्री से लेकर मुख्य सचिव राजीव कुमार तक लगातार वित्तीय स्वीकृतियों पर जोर बनाए हुए हैं।

पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अप्रैल से अगस्त तक जारी वित्तीय स्वीकृतियों की समीक्षा की।

नियोजन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि समीक्षा में पता चला कि कुल बजट की करीब 68 फीसदी की स्वीकृतियां शासन स्तर से जारी हो चुकी हैं।

हालांकि विभागाध्यक्षों के स्तर पर कई विभागों में इस काम में कुछ सुस्ती नजर आई। 400 करोड़ से अधिक बजट वाले विभागों की विस्तार से समीक्षा की गई। ऐसे 33 विभागों में से दो तिहाई विभाग 50 फीसदी से अधिक बजट जारी कर चुके थे। 
विज्ञापन


एक तिहाई विभागों ने इससे कम बजट जारी किया था। इनमें आवास एवं शहरी नियोजन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, बाल विकास एवं पुष्टाहार, ग्र्राम्य विकास, ऊर्जा, लोक निर्माण, सिंचाई एवं जल संसाधन व औद्योगिक विभाग शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

70 प्रतिशत से अधिक स्वीकृतियां जारी करने वाले विभाग

 
विभाग (प्रतिशत में)
श्रम एवं सेवा योजन  98.0
कृषि 95.6
महिला कल्याण  90.2
वन  89.5
आयुष 83.9
दिव्यांगजन सशक्तीकरण 82.6
माध्यमिक शिक्षा 81.6
पशुपालन  78.6
उच्च शिक्षा 77.0
व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास 72.1
न्याय  71.6
लघु सिंचाई एवं भूगर्भ जल 71.1
 
    
   
    
    
   
    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed