फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi asked women representatives, install CCTV cameras and public address system in the village

‘मिशन शक्ति’ तभी सफल, जब खुद महिलाएं भी होंगी जागरूक : मुख्यमंत्री योगी

Sun, 18 Oct 2020 06:24 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 18 Oct 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi asked women representatives, install CCTV cameras and public address system in the village
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि बदलते दौर में एक बार फिर -गांव की बेटी सबकी बेटी- के भाव को जगाने की जरूरत है। यह हमारी संस्कृति और संस्कार हैं। गांव से लेकर महानगरों तक इसकी गूंज होनी चाहिए। केंद्र व राज्य सरकार महिला सुरक्षा व सम्मान को सुनिश्चित करने के साथ ही स्वावलंबन के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। पर, पूर्ण सफलता महिलाओं के सहयोग व जागरूकता से ही मिल सकेगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री रविवार को मिशन शक्ति के दूसरे दिन अपने आवास पर महिला जनप्रतिनिधियों (प्रधान, बीडीसी सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, पार्षद नगरीय निकायों की अध्यक्षों), स्वयं सेवी संगठनों और महिला शिक्षकों से वर्चुअल माध्यम कर रहे थे। उन्होंने महिला जनप्रतिनिधियों की प्रगतिशील व सकारात्मक सोच और प्रयासों की तारीफ  की। कहा कि प्रदेश की ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में महिला जनप्रतिनिधियों की जागरूकता ने कई क्षेत्रों का कायाकल्प किया है। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए सरकारों का प्रयास तभी सफल होगा, जब स्वयं महिलाएं जागरूक होंगी। कहा, आप जैसे जागरूक महिलाओं के जरिये ही शासन की योजनाएं पात्र व्यक्तियों तक पहुंचती हैं। अगर जनप्रतिनिधि जागरूक न हो तो ये योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़कर दम तोड़ देती हैं।
विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा कि  महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया है। एक पढ़ी लिखी बेटी, सुरक्षित भी होती है, सम्मानित और स्वावलंबी भी होती है। प्रदेश सरकार ने कोख में बेटियों की हत्या रोकने और बाल विवाह की कुरीति समाप्त करने के लिए मुखबिर योजना शुरू की थी। स्वच्छ भारत अभियान,  स्वस्थ बनने का अभियान तो है ही, नारी गरिमा और सुरक्षा की दृष्टि से भी अत्यंत उपयोगी प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेफेलाइटिस जैसी महामारी की समाप्ति का कारण यही स्वच्छ भारत अभियान है। स्कूल चलो अभियान और स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए ऑपरेशन कायाकल्प के तहत जो प्रयास हुए, उनसे 50 लाख से अधिक बच्चे विद्यालय में बढ़े। सुखद यह है कि इनमें अधिकांश बालिकाएं हैं। इसी तरह मातृ वंदना, सौभाग्य योजनाए, उज्ज्वला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना ने महिलाओं के जीवन में एक नया सबेरा किया है। पीएम जनधन जैसी योजनाओं ने महिलाओं को वित्तीय समावेशन से जोड़ा है।

मिशन शक्ति की होगी त्रिस्तरीय समीक्षा

मुख्यमंत्री ने कहा कि शारदीय से बासंतिक नवरात्रि तक चलने वाले मिशन शक्ति अभियान का असर धरातल पर दिखे, इसके लिए त्रिस्तरीय समीक्षा के निर्देश दिए गए हैं। शासन स्तर पर मुख्य सचिव हर महीने, जिलाधिकारी हर सप्ताह और संबंधित विभाग दैनिक समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय को इसकी रिपोर्ट भेजनी होगी।

गांव-गांव तक हो हेल्पलाइन नंबरों का प्रचार
मुख्यमंत्री जी ने 1090, 181, 1076 और 112 जैसे जनोपयोगी हेल्पलाइन नंबरों के प्रचार-प्रसार की जरूरत बताई। बलिया के ग्राम रतसार कला गढ़वार की प्रधान स्मृति सिंह  की अपील पर उन्होंने कहा कि 1090, 181 और 112 सहित अन्य हेल्पलाइन नंबर पर भोजपुरी और बुंदेलखंडी में भी बात करने की सुविधा हो। क्षेत्रीय बोली में अपनी बात कह पाने की सुविधा होने पर महिलाओं को सहूलियत होगी।

50 हजार महिलाओं ने सुना सीएम का संदेश
अपर मुख्य सचिव, सूचना नवनीत सहगल ने एनआइसी सहित विभिन्न डिजिटल माध्यमों से मुख्यमंत्री का संदेश सुन रहीं करीब 50 हजार महिलाओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की भावना को अपने-घर परिवार तक पहुंचाएं। कार्यक्रम में शासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

जैविक खेती से लेकर महिलाओं के लिए बेहतर काम किए
वर्चुअल कार्यक्त्रस्म में मुख्यमंत्री जी ने महिला जनप्रतिनिधियों से वार्ता की। संवाद करने वाली महिला जनप्रतिनिधियों में से कुछ अपने बेहतर कार्यों के लिए सम्मानित हो चुकी हैं। तो कई ने क्षेत्र में कुछ अभिनव प्रयास किए हैं। मसलन, नकटी देई (कप्तान गंज, बस्ती) की प्रधान वर्षा सिंह अपने अच्छे कार्य के लिए रानी लक्ष्मीबाई सम्मान और सीएम प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित हैं तो चंदवारा (बाराबंकी: की ग्राम प्रधान प्रकाशिनि जायसवाल ने अपने क्षेत्र में किशोरी साइकिल बैंक का अभिनव प्रयास किया है। ग्राम कोठी जनपद बाराबंकी की प्रधान मेहजबीन ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके द्वारा गांव की बैठक में बेटियों-महिलाओं के प्रति सम्मान का भाव जगाने के लिए काउंसिलिंग कराई जाती है। तो बिजनौर की तैमूरपुर दीया (मोहम्मदपुर देवमल) गांव प्रधान संजू रानी जैविक खेती कर लोगों को प्रेरित कर रहीं हैं।

गांवों में सीसीटीवी कैमरे, पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगवाएं
संवाद के दौरान मुख्यमंत्री जनप्रतिनिधियों को भी प्रेरित करेगा। कहा कि पढ़ी-लिखी और जागरूक महिलाएं आगे आएं तो सरकार का काम और आसान हो सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा,  आप लोग गांव में सीसीटीवी कैमरे और पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगवाएं। कैमरों से सुरक्षा मिलेगी तो पब्लिक एड्रेस सिस्टम से सुबह-शाम राष्ट्रभक्ति और अन्य जागरूकता संबंधी जानकारियों का प्रसार हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed