फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi announces two lakh rupees compensation amount for families of labours died in Muzaffarnagar accident

मुजफ्फरनगर हादसा: मृतकों के परिजनों को योगी सरकार देगी दो-दो लाख की सहायता राशि

Thu, 14 May 2020 11:34 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 14 May 2020 11:34 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi announces two lakh rupees compensation amount for families of labours died in Muzaffarnagar accident
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में बुधवार देर रात दर्दनाक हादसे का शिकार हुए श्रमिकों के प्रति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरी संवेदना व्यक्ति की है। योगी आदित्यनाथ ने हादसे में जान गंवाने वाले छह मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सभी घायलों का समुचित इलाज कराने और मृतकों के पार्थिव शरीर को बिहार भेजने की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने सहारनपुर मंडलायुक्त को निर्देश दिए हैं कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जाए और हादसे के दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाए। 
विज्ञापन


मालूम हो कि मजदूरों को कुचलने वाली बस के चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मालूम हो कि बुधवार देर रात को मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे-59 पर रोहाना टोल प्लाजा के पास रोडवेज की बस ने पंजाब से लौट रहे श्रमिकों के काफिले को कुचल दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं हादसे के बाद चालक अंधेरे का फायदा उठाकर बस को लेकर फरार हो गया था, जो अब पुलिस की गिरफ्त में है। हादसे में छह मजदूरों की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो घायलों को मेरठ के लिए रेफर किया गया है।


बताया गया कि सभी मजदूर पंजाब से पैदल लौट रहे थे। मृतक और घायल मजदूर बिहार प्रांत के जनपद गोपालगंज के बताए गए हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed