{"_id":"630f07ebf922b32fdb149b21","slug":"cm-yogi-adityanath-to-do-arial-survey-of-flood-effected-three-districts","type":"story","status":"publish","title_hn":"Flood In UP: बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री योगी, हवाई सर्वेक्षण कर जानेंगे हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Flood In UP: बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री योगी, हवाई सर्वेक्षण कर जानेंगे हाल
Wed, 31 Aug 2022 12:34 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 31 Aug 2022 12:34 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा करेंगे और पीड़ितों को राहत सामग्री भी वितरित करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा करेंगे और स्थिति का आकलन करेंगे। मुख्यमंत्री गाजीपुर और चंदौली जिले का हवाई सर्वेक्षण करेंगे और फिर शाम करीब साढ़े चार बजे वाराणसी पहुंचेंगे।
विज्ञापन
वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी एनडीआरएफ के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेंगे और फिर बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री का वितरण करेंगे। दरअसल, प्रदेश में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए 22 जिलों को बाढ़ प्रभावित घोषित किया गया है।
विज्ञापन
प्रदेश में गंगा, यमुना, बेतवा और चंबल नदियों का जलस्तर बढ़ जाने से कई जिलों में बाढ़ के हालात बन गए हैं। ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों की तरफ पलायन करना पड़ रहा है और अब तक हजारों बीघा फसल जलमग्न हो चुकी है। प्रशासन हाई अलर्ट पर है लोगों को राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन