फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath says corona testing rate should be reasonable.

निजी टेस्टिंग लैब में कोरोना जांच की दर को पुनर्निर्धारित कर इसे वाजिब बनाएं: मुख्यमंत्री योगी

Mon, 30 Nov 2020 10:17 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 30 Nov 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath says corona testing rate should be reasonable.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निजी टेस्टिंग लैब में कोरोना जांच की दर को पुनर्निर्धारित करते हुए इसे वाजिब बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने टेस्टिंग व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए तकनीक के उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि ऐसा एप विकसित किया जाए, जिससे आमजन को अपने नजदीकी कोविड टेस्ट सेंटरों की जानकारी मिल सके।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सोमवार को अपने सरकारी आवास पर उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने लखनऊ में रिकवरी दर बेहतर बनाने के लिए इलाज की व्यवस्था को लगातार मजबूत करने पर जोर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचाव के लिए सावधानी आवश्यक है। उन्होंने संक्रमण से बचाव और उपचार की प्रभावी व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पब्लिक एड्रेस सिस्टम को लगातार सक्रिय रखते हुए इसके माध्यम से कोविड-19 से बचाव संबंधी जागरूकता लाई जाए। लोगों को मास्क के उपयोग और सोशल डिस्टेंसिंग के पालन करने की जानकारी दी जाए। बैठक में स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग और मुख्य सचिव आरके तिवारी समेत सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed