NRC के मुद्दे पर देश की सुरक्षा में किसी प्रकार का षडयंत्र स्वीकार नहीं करेंगे: मुख्यमंत्री योगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने अपने पुरुषार्थ के बल पर अंग्रेजों की कुटिलता को नहीं चलने दिया। जो भारत विरोधी तत्व देश को बांटने की कुत्सित मानसिकता रखते थे, उनके मंसूबों को ध्वस्त करते हुए भारत की 563 रियासतों को भारत के गणराज्य में शामिल कराने में सफल रहे जो 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' के रूप में दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में पहचाना जा रहा है। उन्होंने कहा कि एनआरसी पर पूरा देश एकजुट हो, यही लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
मुख्यमंत्री ने रविवार को जीपीओ पार्क स्थित सरदार पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश के महान स्वतंत्रता सेनानी होने के साथ ही राष्ट्रीय अखंडता के प्रतीक के तौर पर सरदार वल्लभ भाई पटेल को युगो-युगो तक याद किया जाएगा।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनको नमन करते हुए कहा कि हम आपके सिद्धांतों का अनुपालन करते हुए आपके सपनों का भारत बनाने को प्रयत्नशील हैं। सीएम योगी ने कहा कि एनआरसी पर पूरा देश एकजुट हो, यही लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केंद्र सरकार को सरदार पटेल के 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' के आदर्शों पर चलते हुए जम्मू कश्मीर और लद्दाख को भारतीय विधान के अंतर्गत लाने में सफलता प्राप्त हुई। भारत की धरती दुनियाभर की पीड़ित और प्रताड़ित मानवता के लिए शरणस्थली रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि NRC के मुद्दे पर हम देश की सुरक्षा में किसी प्रकार का कोई भी षड्यंत्र या सेंध को स्वीकार नहीं करेंगे। इसलिए पूरे देश को एकजुट होकर इस मुद्दे पर सहयोग देना चाहिए।
कुप्रवृत्तियों से जूझने की शक्ति प्रदान करता है सरदार पटेल का व्यक्तित्व
मुख्यमंत्री ने कहा कहा कि सरदार सरोवर के तट पर सरदार वल्लभ भाई पटेल के व्यक्तित्व के अनुरूप दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा की स्थापना की गई है। आज उनका स्मरण राष्ट्रीय एकता के प्रेरित करता है।
सरदार पटेल का महान व्यक्तित्व हम सबको कुप्रवृत्तियों से जूझने की शक्ति प्रदान करता है। सरदार पटेल के पवित्र जीवन आदर्शों पर चलते हुए 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' की परिकल्पना को हमने साकार किया है।