फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath meeting with party members over Milkipur vidhasabha bypoll.

मिल्कीपुर उपचुनाव: सीएम योगी ने बनाई रणनीति, बोले- विपक्ष की गुमराह करने की राजनीति का जवाब दें

Wed, 07 Aug 2024 12:25 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 07 Aug 2024 12:25 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिल्कीपुर विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी पदाधिकारियों संग बैठक की। इस मौके पर उन्होंने पदाधिकारियों से बूथ प्रबंधन पर ध्यान देने की अपील की।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath meeting with party members over Milkipur vidhasabha bypoll.
बैठक में मौजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिल्कीपुर विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चुनाव प्रभारियों, पार्टी पदाधिकारियों के साथ सर्किट हाउस में समीक्षा की। चुनाव को लेकर उन्होंने बूथ प्रबंधन पर विशेष जोर दिया। बूथ प्रबंधन के विभिन्न विषयों पर उन्होंने विस्तार से पदाधिकारियों को जानकारी दी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने "हर घर तिरंगा (13 से 15 अगस्त)” अभियान को लेकर पार्टी पदाधिकारियों को प्रत्येक परिवार से सम्पर्क स्थापित करने के लिए निर्देशित किया।

विज्ञापन


विपक्षियों के दोहरे रवैये की पोल जनता के सामने खोलें
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। बोले कि सरकार हर वर्ग के लिए विकास योजनाएं चला रही हैं। इसका लाभ भी आमजन को मिल रहा है। हमारे कार्यकर्ता हर हाल में आमजन से जुड़कर विकास के मुद्दे लोगों तक पहुंचाएं। सीएम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि विपक्ष की गुमराह करने की राजनीति का जवाब दें। इसके लिए पदाधिकारियों को सक्रिय रहना होगा। लोकसभा चुनाव में विपक्षियों ने जनता से छलावा किया है। सीएम ने कहा कि संविधान की रक्षा भाजपा सरकारों के समय ही की गई। कांग्रेस के समय में अनेक चुनी हुई सरकारों को बर्खास्त किया गया। सीएम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि विपक्षियों के दोहरे रवैये की पोल जनता के सामने खोंले।
विज्ञापन


सीएम ने बूथ जीतो, चुनाव जीतो का दिया मंत्र 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'बूथ जीतो चुनाव जीतो' अभियान को गति देने के लिए सभी की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए भी कहा। सभी बूथ समितियों को सक्रिय करने के साथ लाभार्थियों से लगातार संपर्क स्थापित करते रहने का निर्देश भी सीएम ने दिया। चुनाव को लेकर उन्होंने बूथ प्रबंधन पर विशेष जोर दिया। बूथ प्रबंधन के विभिन्न विषयों पर उन्होंने विस्तार से पदाधिकारियों को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी रही मौजूदगी 
बैठक में प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सतीश चंद्र शर्मा, गिरीश चंद्र यादव, मयंकेश्वर शरण सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, भाजपा जिला महामंत्री राघवेन्द्र पाण्डेय, मंडल प्रवासी अवधेश पाण्डेय बादल, ओम प्रकाश सिंह, कमलाशंकर पाण्डेय, अभिषेक मिश्रा, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू सहित पांचों मंडलों के अध्यक्ष, प्रभारी, सभी मोर्चों के जिला व महानगर अध्यक्ष सहित प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed