फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   In the city today

Lucknow News: सिटी में आज

Thu, 15 Oct 2026 02:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
In the city today
शोभायात्रा
विज्ञापन

प्रभु श्रीराम बरात की शोभा यात्रा सदर कैंट बनिया मोहाल स्थित लाला गुरुचरण लाल रौनियार वैश्य धर्मशाला से शाम छह बजे से।
रामलीला मंचन
महानगर में श्री रामलीला समिति की ओर से 61वें रामलीला महोत्सव के दूसरे दिन धनुष यज्ञ, लक्ष्मण-परशुराम संवाद, कैकेयी-मंथरा संवाद और कैकेयी-दशरथ संवाद का मंचन रात 8 बजे।
ऐशबाग के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में चल रहे रामोत्सव के पांचवें दिन श्रीराम कुटी निर्माण, भरत का वन प्रस्थान, श्रीराम-भरत मिलन, श्रीराम की चरणपादुका लेकर भरत का अयोध्या लौटना, महल का परित्याग, नंदीग्राम गमन और कैकेयी के विलाप की लीलाओं का मंचन रात 8 बजे।
विज्ञापन

खदरा की रामलीला में श्रीराम वन गमन, निषाद राज मिलन, केवट संवाद और दशरथ शोक का मंचन रात 8 बजे।
पंतनगर सांस्कृतिक समिति के श्रीरामलीला महोत्सव का पहले दिन रामजन्म से शुभारंभ रात 8 बजे।
शृंगारोत्सव
गणिनी ज्ञानमती अवध प्रांतीय महिला भक्त मंडल की ओर से मां पद्मावती श्रृंगारोत्सव व गोद भराई समारोह डालीगंज स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में दोपहर दो बजे से।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिलन कार्यक्रम
सुदीक्षा फाउंडेशन की ओर से सुदीक्षा ग्रीन कनेक्ट पर्यावरण व सामाजिक प्रभाव मिलन कार्यक्रम गोमतीनगर स्थित अंतरराष्ट्रीय बौध शोध संस्थान में सुबह 11 बजे से।

जनता अदालत
एलडीए की ओर से जनता अदालत गोमतीनगर के विपिन खंड स्थित प्राधिकरण भवन में सुबह 10 बजे से।

राष्ट्रीय समूहगान
भारत विकास परिषद प्रांत स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता रिवर बैंक कॉलोनी स्थित द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) में सुबह 09.30 बजे से।

संगोष्ठी
उप्र जैन विद्या शोध संस्थान व बीबीएयू की ओर से एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी बीबीएयू के अंबेडकर सामाजिक अध्ययन विद्यापीठ सभागार में सुबह 10 बजे से।

सम्मान समारोह
कला प्रदर्शनी का शुभारंभ व तीन शिक्षक कलाकारों का सम्मान समारोह कैसरबाग स्थित राज्य ललित कला अकादमी के लाल बारादरी भवन में शाम चार बजे से।

बाढ़ राहत सामग्री वितरण
फैजुल्लागंज क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरण आईआईएम रोड स्थित अल्लूनगर डिगुरिया चौक पर शाम चार बजे। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह राहत सामग्री वितरित करेंगे।


खेल
अखिल भारतीय डाक भारोत्तोलन, पावरलिफ्टिंग और बेस्ट फिजीक प्रतियोगिता स्पोट् र्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में सुबह 10 बजे से।

ला-मार्टीनियर फुटबॉल लीग ला-मार्टीनियर कॉलेज स्थित बेकर्स ग्राउंड पर शाम चार बजे से।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed