फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Flood-affected areas are being monitored by dividing them into sectors.

Lucknow News: बाढ़ प्रभावित क्षेत्र को सेक्टरों में बांटकर हो रही निगरानी

Thu, 15 Oct 2026 02:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Flood-affected areas are being monitored by dividing them into sectors.
निरीक्षण करते नगर आयुक्त।
लखनऊ। नगर निगम ने बाढ़ प्रभावित फैजुल्लागंज और पुराने शहर के इलाकों में सफाई अभियान तेज कर दिया है। पानी उतरने के बाद गाद हटाने, लार्वा रोधी छिड़काव और संक्रमण से बचाव पर जोर दिया जा रहा है। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बुधवार को प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। बताया कि निगरानी के लिए पूरे इलाकों को नौ सेक्टर और 31 सब सेक्टरों में बांटा गया है।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त डाॅ. अरविंद राव और अरुण कुमार गुप्त ने बताया कि जोन-3 में पांच सेक्टर और 21 सब-सेक्टर बनाकर निगरानी की जा रही है। यहां तीन ड्रोन से लार्वा रोधी छिड़काव किया गया है। जोन-6 को चार सेक्टर और 10 सब-सेक्टर में बांटा गया है। इस जोन में करीब 550 कर्मचारियों को सफाई कार्यों में लगाया गया है। नंदा फॉर्म, संत कबीर नगर और मिल्लतनगर सहित कई इलाकों में ड्रोन से एंटी लार्वा का छिड़काव किया जा रहा है। गणेश विहार, नंदा फॉर्म और दाउद नगर में लगभग 350 कर्मचारी तैनात हैं। जोन-6 के सैंथा, हयातनगर और माल रोड सहित विभिन्न मोहल्लों में लार्वा रोधी छिड़काव किया गया है। यहां ड्रोन से भी करीब 16-16 एकड़ में छिड़काव हुआ। सैंथा और हयातनगर में गाद हटाने का कार्य भी चल रहा है।
विज्ञापन

सफाई, पानी और जल निकासी की शिकायत के लिए कंट्रोल रूम नंबर
बाढ़ प्रभावित इलाकों की दिक्कतों को देखते हुए नगर निगम ने विभागवार कंट्रोल रूम नंबर जारी किए हैं। नागरिक सफाई, पेयजल, सेप्टिक टैंक और जल निकासी से जुड़ी शिकायतें इन नंबरों पर दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं नंबर
सफाई संबंधी शिकायत के लिए - 8808837500, 6389923234, 9219902911, 9219902912
पेयजल एवं सीवर के लिए - 9451831593, 9889806396, 9454508087, 7991332892
जल निकासी के लिए - 8810721631, 6389923231, 9219902913, 9219902914
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed