फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath heard the problems of 200 people in janata darbar.

UP News: मुख्यमंत्री योगी का निर्देश, जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण करें, 200 फरियादियों की समस्याएं सुनी

Wed, 30 Aug 2023 11:52 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 30 Aug 2023 11:52 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को जन शिकायतों के त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण के निर्देश दिए हैं। बुधवार को उन्होंने करीब 200 फरियादियों की समस्याएं सुनी।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath heard the problems of 200 people in janata darbar.
जनता दरबार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बच्चे से इस तरह मिले। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अपने सरकारी आवास पर जनता दर्शन के दौरान अधिकारियों को जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिये। इस दौरान वह खुद एक-एक फरिदारी के पास पहुंचे और उनकी समस्या सुनी। सीएम योगी ने जनता दर्शन में आए बच्चों को भी दुलारा और उनके चॉकलेट दी। जनता दर्शन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 200 फरियादियों की उपस्थिति रही। मुख्यमंत्री ने एक-एक करके सबकी समस्याएं सुनीं।

विज्ञापन


परेशान करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर किसी को आश्वस्त किया कि सबकी समस्या का निस्तारण कराना उनकी प्रतिबद्धता है। प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ मुख्यमंत्री ने आमजन को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है। परेशान करने वाले को किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - न इंडिया न एनडीए: मायावती का बड़ा एलान, लोकसभा और विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी बसपा, किसी से नहीं होगा गठबंधन
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - घोसी उपचुनाव: एनडीए बनाम इंडिया की पहली परीक्षा, बसपा चुनाव से बाहर, पर उसके वोट बनेंगे निर्णायक


इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि हर पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए उसकी मदद की जाए। किसी की जमीन पर कब्जा करने वाले और कमजोरों को परेशान करने वाले किसी भी सूरत में बख्शे न जाएं। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री के समक्ष जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी। उनके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को हस्तगत करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि इलाज से जुड़ी एस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण करा कर शासन में उपलब्ध कराया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed