फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath encourage farmers for natural forming.

किसानों को आश्वासन: मुख्यमंत्री योगी बोले- आप प्राकृतिक खेती कीजिए, बाजार हम देंगे

Sat, 24 Sep 2022 03:04 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अमर उजाला, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 24 Sep 2022 03:04 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों को प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने किसानों को भारतीय गोवंश बढ़ाने और उनकी मदद से खेती करने की बात कही।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath encourage farmers for natural forming.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सभी किसान प्राकृतिक खेती करें। उन सभी को बाजार हम देंगे और यह विश्वास दिलाते हैं कि नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। सरकार ऐसे समय में उनके साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री योगी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला 2022 को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारतीय कृषि अर्थव्यवस्था का आधार गोवंश रहा है। देश गुलामी की ओर गया तो परंपरागत खेती पर भी प्रहार हुआ। उसका पराभव हुआ।  हरित क्रांति से खाद्यान्न में निर्भरता तो आई और लक्ष्य प्राप्त हुए लेकिन उसके दुष्परिणाम से हम नहीं बच पाए। ग्लोबल वार्मिंग इसका सबसे ज्यादा दुष्परिणाम रहा है। आज युवा खानपान की वजह से बीमार हो रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Sitapur News: इंटर के छात्र ने प्रधानाचार्य को गोलियों से भूना, हालत गंभीर, बैग में लेकर आया था असलहा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- यूपी विधानसभा: कार्यवाही के दौरान वीडियो गेम खेलने और तंबाकू खाने में बिजी रहे भाजपा विधायक, वीडियो वायरल

उन्होंने कहा कि हमें प्राकृतिक खेती करनी होगी। भारतीय नस्ल के गोवंश को बढ़ाना होगा और गोवंश के माध्यम से ही खेती करनी होगी। यह वर्तमान और भविष्य को बचाने का अभियान है जो प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी से 2021 में शुरू किया था।


उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में बुंदेलखंड के 7 जिलों में 235 क्लस्टर बनाकर कार्य चलाया जा रहा है। गंगा किनारे खेती की जा रही है। राज्य कृषि विश्वविद्यालय स्तर पर इस कार्य को बढ़ाने का काम कर रहे हैं तथा 79 कृषि विज्ञान केंद्र में सर्टिफिकेशन का कार्य चल रहा है।

उन्होंने कहा कि मार्केट को बेहतर बनाने के लिए हमें काम करना होगा। केंद्र और राज्य दोनों सरकारें किसानों को सुविधाएं देने के लिए संकल्पित हैं। बिजली के दाम खेती के लिए आधे किए गए हैं। इसके साथ ही 30000 सोलर पंप कुसुम योजना के तहत दिए जाने की योजना है। इससे किसानों को बिजली के खर्चे कम किये जायेंगे।

कार्यक्रम में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि प्राकृतिक खेती समय की मांग है । इसका कोई विकल्प नहीं बचा है। हम प्रकृति से इतनी छेड़छाड़ कर चुके हैं यह विकराल रूप धारण कर चुकी है। 70 साल से बीमार राज्य को भाजपा सरकार में अब सुदृढ़ बनाने का कार्य किया है। उसमें प्राकृतिक खेती की भी अहम भूमिका रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed