फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath addressed a rally in nanpara in Bahraich.

UP: मुख्यमंत्री योगी का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- सपा ने युवाओं को तमंचा पकड़ाया हमने टैबलेट थमाई

Tue, 07 May 2024 07:00 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Tue, 07 May 2024 07:00 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को नानपारा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान वो सपा-कांग्रेस पर जमकर बरसे।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath addressed a rally in nanpara in Bahraich.
बहराइच में जनसभा को संबोधित करते सीएम योगी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा ने युवाओं के हाथों में तमंचा पकड़ाया था। हमने युवाओं को टैबलेट थमाया है। पहले बम चलते थे, लेकिन अब हर-हर बम-बम के साथ बेखौफ होकर कांवरिया चल रहें हैं। 2014 से पहले भारत क्या था, एक बदहाल भारत था। आज देश की जनता विकसित भारत के रूप में नए भारत को देख रही है। यह बातें मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नानपारा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा।

विज्ञापन


अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीकाप्टर से दो बजकर बीस मिनट पर नानपारा स्थित सआदत इंटर कालेज के मैदान पंहुचे। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करने से पहले पार्टी के जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय समेत सभी विधायकों व पदाधिकारियों का अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी सपा, कांग्रेस व बसपा पर हमलावर हो उठे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम योगी बोले- राम पर आस्था रखने वाले विकास कर सकते हैं, आतंकियों के मुकदमे वापस लेने वाले नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 10 मई को कन्नौज और कानपुर में सपा-कांग्रेस की संयुक्त जनसभा, राहुल गांधी-अखिलेश यादव करेंगे संबोधित


उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश की जनता राष्ट्रवाद के साथ खड़ी है। दो चरणों में मतदान का कार्य पूरा हो चुका है। वहीं तीसरे चरण के मतदान का कार्य चल रहा है। पिछले दो चरणों में भाजपा को प्रदेश की सभी सीटें मिलनी की तय है, जबकि तीसरे चरण में चल रहे मतदान के कार्य में जनता के रूझान को देखते हुए दस की दस सीट भाजपा के खाते में जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग हिंदुस्तान में रहकर पाकिस्तान का राग अलाव रहें हैं, उनका भी वही हाल होगा जो महाराजा सुहेलदेव ने सैय्यद सालार मसूद का बहराइच में किया था। पाकिस्तान जाने वाले पाकिस्तान चले जाओ, वहां भूखों मरो लेकिन भारत पर बोझ न बनो।


उन्होंने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री भारत के 80 करोड़ की जनता को फ्री में आनाज दे रहें हैं। जबकि पाकिस्तान की महज 24 करोड़ की आबादी भूखों मर रही है। उन्होंने कहा कि 2024 से पहले भारत बदहाल था। गरीब भूख से मर रहा था। व्यापारियों से रंगदारी की वसूली की जा रही थी। अन्नदाता आत्महत्या करने को मजबूर थे। नौजवान पलायन कर रहे थे। कोई सुरक्षित नहीं था लेकिन आज अपराधी सरेंडर कर रहें हैं या प्रदेश से पलायन करने को मजबूर हैं। देश में आतंकवाद पूरी तरह समाप्त हो चुका है। हमारे प्रदेश की बेटी, व्यापारी सभी सुरक्षित महसूस कर रहें हैं। जनसभा में मुख्यमंत्री ने जनता से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में भारी मतों से मतदान करने का आह्वान किया। 

जनसभा के दौरान उत्साहित जनता को देखकर मुख्यमंत्री ने जनता में जोश भरते हुए कहा कि जनता की आकांक्षा है कि अबकी बार चार सौ पार, एक बार फिर देश में मोदी सरकार। जनसभा के बाद मुख्यमंत्री लखनऊ के लिए वापस रवाना हो गए। कार्यक्रम का संचालन भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह ने किया। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी आनंद गोंड, सासद अक्षयवरलाल गोंड, एमएलसी पदमसेन चौधरी, विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, एमएलए पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, एमएलए नानपारा रामनिवास वर्मा, पूर्व केबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा्र, सदर विधयाक अनुपमा जायसवाल, चेयरमैन डा.उमाशंकर वैश्य, अखंड प्रताप सिंह गोलू, राहुल राय, संजीव त्रिपाठी, गौरव वर्मा, निशंक त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

मीडिया मंच टूटा: जनसभा के दौरान बनाया गया मीडिया मंच कार्यक्रम का समापन होने के बाद अचानक टूट गया। मंच के टूटने के दौरान मंच मौजूद एक 58 वर्षीय भाजपा कार्यकर्ता रामकिशुन का दाहिना पैर टूट गया। हालांकि, मौके पर पंहुचे प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने घायल भाजपा कार्यकर्ता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद घायल कार्यकर्ता को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed