{"_id":"664c51af679d6f09950bbb52","slug":"cm-yogi-adityanath-addressed-a-rally-in-balrampur-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: मुख्यमंत्री योगी बोले- इंडी गठबंधन वाले औरंगजेब वाला जजिया कर वसूलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: मुख्यमंत्री योगी बोले- इंडी गठबंधन वाले औरंगजेब वाला जजिया कर वसूलेंगे
Tue, 21 May 2024 04:31 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 21 May 2024 04:31 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इंडी गठबंधन के लोगों में औरंगजेब की आत्मा घुस गई है। अगर ये लोग सत्ता में आए तो जजिया कर वसूलेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र के विशुनपुर विश्राम में चुनावी जनसभा में इंडी गठबंधन पर निशाना साधा। कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के नेताओं के अंदर औरंगजेब की आत्मा घुसी है। अगर इंडी गठबंधन सत्ता में आई तो यह लोग विरासत टैक्स के रूप में औरंगजेब का जजिया कर वसूलेंगे। विरासत टैक्स यह लोग पाकिस्तान और बांग्लादेशी घुसपैठियों को बांट देंगे। इससे आपको सावधान रहना होगा। देश में एक बार फिर मोदी सरकार बनाकर विरोधियों को जवाब भी देना होगा।
विज्ञापन
उन्होंने चुनावी जनसभा में श्रावस्ती संसदीय सीट के साथ ही गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र को भी साधा। कहा कि सभी लोग एकजुट होकर मतदान करें। उन्होंने कहा कि औरंगजेब ने सत्ता के लिए अपने भाई की हत्या कर दी थी और बाप को जेल में डाल दिया था। औरंगजेब ने ही अयोध्या में राम मंदिर, काशी में विश्वनाथ मंदिर तथा मथुरा में कृष्ण मंदिर तोड़ा। देश में भाजपा की सरकार ने पिछले 10 सालों में हाईवे, एक्सप्रेसवे एवं सड़कों और पुलों का जाल बिछाया है। हर घर में नल से शुद्ध जल पहुंचाया जा रहा है। 12 करोड़ किसानों को सम्मान निधि दी जा रही है। 12 करोड़ घरों में इज्जत घर बनवाया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - लखनऊ में फिर गिरा मतदान: शनिवार को ही छुट्टी मनाने निकल गए लोग, अपार्टमेंट में बूथ फिर भी सिर्फ 37 फीसदी ने किया वोट
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - दलित मतों में सेंध... गुणा-भाग में जुटे प्रत्याशी; अधिकतर सीटों पर NDA-इंडिया आमने-सामने; सुस्त चला 'हाथी'
10 करोड़ गरीबों को उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त रसोई गैस दी गई। 80 करोड़ लोगों को राशन दिया जा रहा है। चार करोड़ गरीबों को मकान दिया गया। भाजपा सम्मान, सुरक्षा, विकास व गरीब कल्याण के साथ-साथ थारू जनजाति लोगों के उत्थान में भी लगी है। जिले की थारू संस्कृति को बचाने के लिए म्यूजियम का निर्माण कराया गया है। पहले गोरखपुर से देवीपाटन तुलसीपुर आने में छह घंटे और गोंडा से आने में चार घंटे लगते थे। अच्छी सड़के बनने से अब मात्र ढाई घंटे में गोरखपुर से और 45 मिनट में गोंडा से देवीपाटन मंदिर लोग पहुंच रहे हैं।
बलरामपुर जैसे पिछड़े जिले में मेडिकल कॉलेज, विश्वविद्यालय व रिंगरोड का निर्माण हो रहा है। धीरे-धीरे बलरामपुर भी देश के अग्रणी जनपदों में शामिल हो रहा है। उन्होंने कहा कि जब जनता भाजपा के 400 पार की बात करती है तो इंडी गठबंधन के लोगों को चक्कर आने लगता है। आज पूरे देश की जनता कह रही है जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे। राम विरोधी सपा और कांग्रेस पार्टी अब देश व गरीबों का विरोध कर रही है। दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है।
आतंकवाद और नक्सलवाद की घटनाओं पर लगाम लगी है। हमने एक ऐसे भारत का निर्माण किया है जो किसी को छेड़ता नहीं यदि कोई उसे छेड़ता है तो उसको छोड़ता भी नहीं। उन्होंने श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी साकेत मिश्रा तथा गैंसड़ी विधानसभा क्षेत्र से उप चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी शैलेश कुमार सिंह शैलू के लिए लोगों से समर्थन की अपील की। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह ,राकेश सिंह, जगदंबा सिंह, मनोज कुमार तिवारी, देवीपाटन महंत योगी मिथलेश नाथ, प्रिंस वर्मा, मंगल प्रसाद थारु आदि रहे।