Lucknow : स्वतंत्र देव के मेहमान CM शिंदे आज करेंगे रामलला के दर्शन, साथ में जाएगी पूरी कैबिनेट
शिंदे ने जल शक्ति मंत्री के आवास पर पहुंच कर रात का भोजन साथ में किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शनिवार को लखनऊ में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के आवास पहुंचे। यहां दोनों नेताओं ने साथ में डिनर किया और यूपी व महाराष्ट्र के सियासी मुद्दे पर चर्चा भी की।
इस दौरान अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण और महाराष्ट्र में प्रवासी मजदूरों को लेकर भी दोनों नेताओं के बीच लंबी बातचीत हुई। एकनाथ शिंदे दो दिवसीय अयोध्या दौरे पर आए हुए हैं। रविवार सुबह वे और उनकी पूरी कैबिनेट पूरे दिन अयोध्या में रहेगी।
शनिवार को लखनऊ पहुंचे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के मेहमान थे। उन्होंने जल शक्ति मंत्री के आवास पर पहुंच कर रात का भोजन साथ में किया। अपने आवास पर पहुंचने पर जल जल शक्ति मंत्री ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।
अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण और महाराष्ट्र में प्रवासी मजदूरों के साथ दोनों नेताओं ने फिल्म इंडस्ट्री और यूपी में निवेश की संभावनाओं पर भी बातचीत की। जल संसाधन और सिंचाई के मुद्दे पर दोनों नेताओं ने अपने-अपने विचार साझा किये। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने यूपी में हर घर जल योजना के कार्यों की तारीफ की और जल शक्ति मंत्री को महाराष्ट्र आने का न्योता भी दिया।