फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Delhi-bound trains cancelled due to CJP protest, including Tejas and Lucknow Mail.

लखनऊ: सीजेपी के प्रदर्शन के चलते दिल्ली जाने वाली ट्रेनें निरस्त, तेजस, लखनऊ मेल सहित ये गाड़ियां शामिल

Fri, 09 Oct 2026 06:35 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 09 Oct 2026 06:35 PM IST
सार

CJP protests in Delhi: काॅकरोच जनता पार्टी सीजेपी के दिल्ली में शनिवार को होने वाले प्रदर्शन के चलते लखनऊ मेल, एसी एक्सप्रेस व तेजस सहित पांच ट्रेनें शुक्रवार को निरस्त कर दी गईं।

विज्ञापन
Lucknow: Delhi-bound trains cancelled due to CJP protest, including Tejas and Lucknow Mail.
तेजस एक्सप्रेस सहित ये ट्रेन रहेंगी रद्द। - फोटो : ANI

विस्तार

 काॅकरोच जनता पार्टी सीजेपी के दिल्ली में शनिवार को होने वाले प्रदर्शन के चलते लखनऊ मेल, एसी एक्सप्रेस व तेजस सहित पांच ट्रेनें शुक्रवार को निरस्त कर दी गईं। जबकि शनिवार को भी करीब आधा दर्जन ट्रेनें कैंसिल रहेंगी।

विज्ञापन


हालांकि रेलवे प्रशासन ट्रेनों के कैंसिलेशन के पीछे परिचालन संबंधी कारण व नई दिल्ली एवं हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के आसपास यातायात को वजह बता रहा है। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता ने बताया कि लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली 12229 लखनऊ मेल एवं 12429 एसी एक्सप्रेस शुक्रवर को निरस्त की गई हैं। ट्रेनों के अचानक निरस्त होने से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को असुविधाएं हुईं। 
विज्ञापन


देश की पहली कारपोरेट ट्रेन 82501 तेजस एक्सप्रेस भी निरस्त कर दी गई। इसी क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से सात ट्रेनों के निरस्तीकरण की सूचना जारी की गई। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि शुक्रवार को 12559 बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस व 12581 बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस निरस्त रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जबकि शनिवार को नई दिल्ली से चलने वाली 12560 नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस, 12582 नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस, 15303 कासगंज-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 82501 लखनऊ जं.-नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस तथा नई दिल्ली से चलने वाली 82502 नई दिल्ली-लखनऊ जं. तेजस एक्सप्रेस निरस्त रहेंगी।
 

Trending Videos

ट्रेनें कैंसिल, बसों से मिलेगी मदद

 दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं। ऐसे में दिल्ली जाने वाले यात्रियों को रोडवेज बसों से राहत मिलेगी। बसें तय रूट और समय-सारणी के मुताबिक चलती रहेंगी। परिवहन निगम ने दिल्ली जाने वाले किसी भी बस के रूट को न तो बदला है और न ही रद्द किया है। यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए नोएडा व गाजियाबाद में अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है। परिवहन निगम के प्रधान प्रबंधक(संचालन) अनिल कुमार ने बताया कि लखनऊ, नोएडा और गाजियाबाद के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं, ताकि अव्यवस्थाएं न हों। वहीं शुक्रवार को लखनऊ, नोएडा और गाजियाबाद बस स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या सामान्य रही। आलमबाग बस टर्मिनल से हर घंटे दिल्ली रूट पर बसों का संचालन सामान्य तौर पर हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed