फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   train cancellation

Lucknow News: सीजेपी के प्रदर्शन के चलते तेजस, लखनऊ मेल सहित कई ट्रेनें कैंसिल

Fri, 09 Oct 2026 06:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
train cancellation

विज्ञापन
शनिवार को दिल्ली से आने व जाने वाली गाड़ियां भी होंगी निरस्त

लखनऊ। काॅकरोच जनता पार्टी सीजेपी के दिल्ली में शनिवार को होने वाले प्रदर्शन के चलते लखनऊ मेल, एसी एक्सप्रेस व तेजस सहित पांच ट्रेनें शुक्रवार को निरस्त कर दी गईं। जबकि शनिवार को भी करीब आधा दर्जन ट्रेनें कैंसिल रहेंगी।

हालांकि रेलवे प्रशासन ट्रेनों के कैंसिलेशन के पीछे परिचालन संबंधी कारण व नई दिल्ली एवं हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के आसपास यातायात को वजह बता रहा है। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता ने बताया कि  लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली 12229 लखनऊ मेल एवं 12429 एसी एक्सप्रेस शुक्रवर को निरस्त की गई हैं। ट्रेनों के अचानक निरस्त होने से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को असुविधाएं हुईं। देश की पहली कारपोरेट ट्रेन 82501 तेजस एक्सप्रेस भी निरस्त कर दी गई। इसी क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से सात ट्रेनों के निरस्तीकरण की सूचना जारी की गई। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि शुक्रवार को 12559 बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस व 12581 बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस निरस्त रहीं। जबकि शनिवार को नई दिल्ली से चलने वाली 12560 नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस, 12582 नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस, 15303 कासगंज-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 82501 लखनऊ जं.-नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस तथा नई दिल्ली से चलने वाली 82502 नई दिल्ली-लखनऊ जं. तेजस एक्सप्रेस निरस्त रहेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed