फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Cabinet Minister Dharampal Singh elected unopposed in Rajya Sabha elections, said- achievement dedicated t

यूपी: निर्विरोध निर्वाचित हुए कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, कहा- उपलब्धि कल्याण सिंह को समर्पित

Fri, 09 Oct 2026 06:22 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 09 Oct 2026 06:22 PM IST
सार

Rajya Sabha elections in UP: निर्वाचन प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद धर्मपाल सिंह सबसे पहले हजरतगंज स्थित वीरांगना अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा पर पहुंचे, जहां उन्होंने पुष्पांजलि और माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

विज्ञापन
UP: Cabinet Minister Dharampal Singh elected unopposed in Rajya Sabha elections, said- achievement dedicated t
निर्विरोध चुने जाने के बाद कल्याण सिंह की प्रतिमा स्थल पहुंचे धर्मपाल सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन


प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण, झंडी पार्क में सौंपा प्रमाण पत्र
निर्वाचन प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद धर्मपाल सिंह सबसे पहले हजरतगंज स्थित वीरांगना अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा पर पहुंचे, जहां उन्होंने पुष्पांजलि और माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके बाद वह नगर निगम स्थित झंडी पार्क पहुंचे और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रतिमा के चरणों में अपना राज्यसभा निर्वाचन प्रमाण पत्र समर्पित किया।
विज्ञापन




'बाबू कल्याण सिंह का मार्गदर्शन और विचार हमेशा साथ'
इस अवसर पर धर्मपाल सिंह ने कहा कि यह प्रमाण पत्र हिंदुत्व के पुरोधा बाबू कल्याण सिंह द्वारा समाज में किए गए जनजागरण का परिणाम है। उन्होंने इसे भावुक क्षण बताते हुए कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि न होकर पूरे समाज की उपलब्धि है और इसका वास्तविक अधिकारी समाज ही है। बाबू कल्याण सिंह की सीख और मार्गदर्शन उनके राजनीतिक जीवन का मुख्य आधार रहा है और भौतिक रूप से उपस्थित न होने के बावजूद उनका आशीर्वाद सदैव साथ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडल अध्यक्ष से राज्यसभा तक का सफर
अपने राजनीतिक सफर को याद करते हुए धर्मपाल सिंह ने कहा कि उन्होंने एक बेहद सामान्य कार्यकर्ता के रूप में मंडल अध्यक्ष के पद से काम शुरू किया था। आज पार्टी और शीर्ष नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उनके जीवन की बड़ी उपलब्धि है।


2027 में प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने का संकल्प
उन्होंने कहा कि वह समाज को एकजुट कर पूरे उत्तर प्रदेश में अलख जगाएंगे। 2027 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने के लिए वह जी-जान से मेहनत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed