{"_id":"151d7637fd1ebab60f5cf6b878e840f0","slug":"cm-akhliesh-statements-during-legislative-assembly-session","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ साल में 3 ही तो हुए बड़े सांप्रदायिक दंगे: सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ साल में 3 ही तो हुए बड़े सांप्रदायिक दंगे: सीएम
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Tue, 17 Sep 2013 07:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने के बाद डेढ़ वर्ष में तीन बड़े दंगे हुए हैं।
विज्ञापन
दंगों में शामिल लोगों के खिलाफ आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। प्रदेश में सांप्रदायिक दंगों की रोकथाम के सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों को भी सरकार की ओर से विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
विधानसभा में सोमवार को बसपा के सुनील कुमार सिंह यादव के एक सवाल के लिखित जवाब में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बताया कि मार्च 2012 से 15 अगस्त 2013 तक तीन बड़े दंगे हुए हैं।
विज्ञापन
1 जून 12 को मथुरा, 27 जुलाई 12 को बरेली तथा 24 अक्तूबर 12 को फैजाबाद में बड़े सांप्रदायिक दंगे हुए। अखिलेश ने बताया कि 16 मई 12 को शासनादेश जारी करके सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों व पुलिस अधिकारियों को सांप्रदायिक विवादों व घटनाओं को चिह्नित करके उन पर प्रभावी नियंत्रण करने को कहा गया है।
विज्ञापन
अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सांप्रदायिक सद्भाव हर हाल में कायम रहना चाहिए और इसमें किसी भी प्रकार की चूक को गंभीरता से लिया जाएगा।
अगर कहीं कोई सांप्रदायिक घटना होती है तो उसे तत्काल नियंत्रित करते हुए फैलने से रोका जाए। इसमें असफल रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
घटना में निर्दोष लोगों को झूठे मुकदमे में न फंसाया जाए। दहशतगर्दी की आड़ में निर्दोष लोगों को फंसाने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाया जाए। जिला स्तर पर दंगे रोकने के लिए दंगा नियंत्रण योजनाएं बनाई गई हैं।