फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Clouds rise here with thousands of plans...

Lucknow News: हजारों योजनाओं के यहां बादल उमड़ते हैं...

Thu, 06 Feb 2025 01:55 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Clouds rise here with thousands of plans...
 कवि सम्मेलन में ​कविता पढ्ते कवि दुर्गेश पाण्डेय दुर्लभ
लखनऊ। सरदार पटेल सामाजिक एवं साहित्यिक संगठन की ओर से हिंदी संस्थान में बुधवार को कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान रचनाकारों ने अपनी कविताओं से ओज, हास्य और शृंगार के रसों से श्रोताओं को सराबोर कर दिया। संयोजन पातीराम गंगवार ने किया।
विज्ञापन

अयोध्या के वरिष्ठ कवि जमुना प्रसाद उपाध्याय ने सुनाया - हजारों योजनाओं के यहां बादल उमड़ते हैं, सबब क्या है कि इन फसलों का पीलापन नहीं जाता। बाराबंकी के कवि शिवकिशोर ‘खंजन’ ने पढ़ा - मिले यदि प्रेम का प्याला जहर भी जाम होता है, हृदय जो प्रेम में डूबा वो प्रभु का धाम होता है। संस्था की सचिव कवयित्री हेमा पांडेय ने सुनाया - प्रेम पर जो भावना का हुआ कभी वज्रपात, स्वयं प्रेम हेतु आप ढाल बनीं राधिका। हास्य कवि प्रदीप महाजन ने सुनाया - बच्चों को मिले शुद्ध दूध इसलिए मित्रों, अध्यापकों को भैंस भी अब पालनी होगी। कवि गोबर गणेश ने सुनाया - देहो हमका का देहो, जो कुछ तुम देहो, अपने बिटिया दामाद का देहो। उनकी कविता पर खूब ठहाके लगे। सुनील बाजपेई, दुर्गेश पांडेय ‘दुर्लभ’ ने भी काव्यपाठ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed