फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cloth merchant stabbed in a feud, admitted

Lucknow News: रंजिश में कपड़ा व्यापारी को मारा चाकू, भर्ती

Fri, 24 Apr 2026 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 24 Apr 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Cloth merchant stabbed in a feud, admitted
घायल फुरकान।
गुडंबा। बेहटा के अस्ती रोड पर बृहस्पतिवार सुबह रंजिश में कपड़ा व्यापारी फुरकान पर बर्तन कारोबारी के बेटे ज्ञानू गुप्ता ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में फुरकान के पेट में गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश में लगी है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर गुडंबा अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि फुरकान की कपड़ों की दुकान अस्ती मोड़ पर है। उन्होंने अपनी एक दुकान उत्तम गुप्ता को किराये पर दे रखी है, जहां वह बर्तन का कारोबार करते हैं। बृहस्पतिवार सुबह करीब 10:30 बजे फुरकान बाइक से दुकान जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उत्तम गुप्ता के बेटे ज्ञानू गुप्ता ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन

ज्ञानू ने फुरकान पर आरोप लगाया कि वह उसके पिता उत्तम को उसके खिलाफ भड़का रहे हैं। इसी कारण वह वर्षों से अपने पिता से अलग रह रहा है। इसी बात पर दोनों में कहासुनी हुई। इसके बाद ज्ञानू ने चाकू से फुरकान के पेट पर वार कर दिया। घायल फुरकान की चीख सुनकर लोग दौड़े, तो आरोपी ज्ञानू धमकी देते हुए भाग निकला। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। आरोपी निजी काम करता है।

घायल फुरकान।

घायल फुरकान।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed