फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   clerks will be promoted in commerce tax department

वाणिज्य कर विभाग में बड़े पैमाने पर लिपिकों के प्रोन्नति का रास्ता साफ, जाइंट कमिश्नर देंगे रिपोर्ट

Wed, 16 Jan 2019 12:37 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 16 Jan 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
clerks will be promoted in commerce tax department
प्रतीकात्मक तस्वीर
वाणिज्य कर विभाग के कनिष्ठ लिपिकों को प्रमोशन देने के मामले में आ रही बाधा को शासन स्तर से दूर कर दिया गया है। इसके साथ ही काफी दिनों से प्रमोशन की राह देख रहे लिपिकों को अब जल्द ही प्रमोशन मिलने का रास्ता साफ हो गया है। 
विज्ञापन


शासन से हरी झंडी मिलने के बाद अब मुख्यालय स्तर पर दिसंबर-2014 तक नियुक्ति पाने वाले कनिष्ठ लिपिकों की वरिष्ठता सूची तैयार की जाएगी। इसके लिए प्रमोशन की पात्रता रखने वाले कनिष्ठ लिपकों वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट 21 जनवरी तक मुख्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। संभावना है कि अगले महीने डीपीसी की बैठक होगी।
विज्ञापन


वाणिज्यकर विभाग में कनिष्ठ सहायक के पद पर तैनात लिपिकों के प्रोन्नति का प्रकरण काफी दिनों से लटका हुआ था। इस संबंध में विभाग केकर्मचारी संगठनों और शासन स्तर के अधिकारियों के बीच कई बार बैठके भी हुई थी, लेकिन हल नहीं निकला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दिनों शासन स्तर पर हुई बैठक में प्रमोशन में आड़े आ रही तकनीकी दिक्कतों को दूर कर दिया गया है। साथ ही शासन स्तर से लिपिकीय संवर्ग को प्रमोशन दिए जाने पर सहमति दे दी गई थी।

इसी कड़ी में अब वाणिज्य कर के कनिष्ठ लिपिकों को अब वारिष्ठ सहायक के पद पर प्रमोशन दिए जाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इस संबंध में जाइंट कमिश्नर (स्थापना-राजपत्रित) हरीराम द्वारा सभी जोन के जाइंट कमिश्नर (कार्यपालक) को 31 दिसंबर-2104 तक नियुक्ति पाने वाले कनिष्ठ लिपकों की सेवा से संबंधित ब्यौरा उपलब्ध कराने को कहा है। इसके लिए मुख्यालय स्तर से एक प्रारूप भी भेजा गया है। जिसमें कनिष्ठ लिपिकों के चरित्र पंजिका में दर्ज विवरण भरकर भेजने को कहा गया है।

जल्द होगी डीपीसी
विभागीय सूत्रों का कहना है कि सभी लिपिकों का ब्यौरा भेजने के लिए 21 जनवरी तक का समय दिया गया है। इसके बाद लिपिकों को प्रमोशन देने के संबंध में प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। संभावना है अगले महीने में ही प्रमोशन के लिए डीपीसी की बैठक होगी। सूत्रों का कहना है कि फरवरी के पहले सप्ताह में डीपीसी की बैठक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed