फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cleanliness week will be conducted from 14 Sep to 2 Oct.

स्वच्छता पखवाड़ा: 14 सितंबर से दो अक्तूबर तक होगे विभिन्न कार्यक्रम, विद्यार्थी सीखेंगे 'संस्कार स्वच्छता'

Sat, 14 Sep 2024 05:32 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 14 Sep 2024 05:32 PM IST
सार

स्वच्छता पखवाड़ा के तहत 14 सितंबर से 02 अक्टूबर तक परिषदीय विद्यार्थियों को स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता का पाठ सिखाया जाएगा। विद्यालय और समुदाय-आधारित पहल से बच्चों व समुदाय के लोगों को जागरुक किया जाएगा।

विज्ञापन
Cleanliness week will be conducted from 14 Sep to 2 Oct.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

योगी सरकार ने 'स्वच्छता पखवाड़ा' के अंतर्गत परिषदीय विद्यार्थियों को 'स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता' से परिचित कराने की एक अनूठी पहल शुरू की है। मंत्री संदीप सिंह के नेतृत्व में बेसिक शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं और पहले दिन यानी 14 सितम्बर (शनिवार) को 'स्वच्छता शपथ' से इसकी शुरुआत की है। 02 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान में शिक्षक, छात्र और स्टॉफ के साथ समुदाय के सदस्य भी विभिन्न कार्यक्रमों व आयोजनों के सहभागी बनते रहेंगे। बेसिक शिक्षा विभाग ने इस सन्दर्भ में अपनी तैयारियों को अंजाम देने का कार्य शनिवार को 'स्वच्छता शपथ' से शुरू किया। इस दौरान प्रदेश के लगभग 1.33 लाख परिषदीय स्कूलों के करीब 1.40 करोड़ छात्रों ने स्वच्छता की शपथ ली। 

विज्ञापन


इन कार्यों को अब मिलेगी गति
पखवाड़ा के तहत अब सार्वजनिक स्थानों व अधिक आवागमन वाले स्थानों पर सफाई का काम होगा तो विद्यालय और समुदाय-आधारित पहल के माध्यम से बच्चों व समुदाय को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया जायेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर पूरे प्रदेश में बवाल, भाजयुमो कार्यर्ताओं ने जलाया पुतला, बोले- माफी मांगें
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आदमखोर होने के बाद नहीं सुधरता भेड़िया... 15 दिन अलग रखने पर भी नहीं होता कोई असर, ये है वजह

जन-आन्दोलन की तरह मनाई जाएगी महात्मा गांधी की जयंती

प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देने के लिए 02 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रमों को अंतिम देने का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। इस अयोजन को भव्य स्वरूप देने की तैयारी है। 02 अक्टूबर को 'स्वच्छ भारत दिवस' के रूप में एक जन-आंदोलन की तरह मनाने की तैयारी है। 

02 अक्टूबर तक 'स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा'
स्वच्छ भारत मिशन द्वारा 14 सितंबर से 02 अक्टूबर तक 'स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा' (एसएचएस-2024) के रूप में आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष स्वच्छ भारत दिवस (एसएचएस-2024) की थीम 'स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता' है, जिसमें सार्वजनिक स्थानों व अधिक आवागमन वाले स्थानों पर सफाई तथा सफाई मित्रों के कल्याण पर ध्यान केंद्रित किया गया है।


विद्यालय और समुदाय-आधारित पहल करेगी बच्चों व समुदाय को जागरूक 
विद्यालयों में, स्वच्छता के महत्व को ध्यान में रखते हुए विद्यालय और समुदाय-आधारित पहल के माध्यम से बच्चों और समुदाय के सदस्यों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया जायेगा। प्रदेश भर के सभी विद्यालयों में स्वच्छता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। ये सभी आयोजन स्वच्छ भारत दिवस (एसबीडी) के अंग होंगे।

'स्वच्छता ही सेवा (एसएचएस) अभियान' में होंगे कार्यक्रम
'स्वच्छता ही सेवा (एसएचएस) अभियान' 2024 के अंतर्गत 14 सितंबर से 02 अक्टूबर तक विद्यालय स्तर पर अनेक गतिविधियाँ आयोजित होंगी। इनमें सभी विद्यालयों और शिक्षण संस्थानों के अलावा स्कूलों व छात्रावासों में शिक्षकों की मदद से कचरा हटाने के लिए अभियान चलेगा। 'एक पेड़ माँ के नाम अभियान' जैसे लोकप्रिय अभियान के माध्यम से सभी विद्यालयों, छात्रावासों और शैक्षणिक संस्थानों के क्षेत्रों में पौधरोपण होंगे। 'कचरा मुक्त भारत', 'स्वच्छता ही सेवा' और 'अपशिष्ट प्रबंधन' आदि विषयों पर छात्रों के लिये निबन्ध, स्लोगन, कविता लेखन, पेन्टिंग, भाषण, प्रश्नोत्तरी, मॉडल निर्माण आदि से जुड़ी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

इन कार्यक्रमों/गतिविधियों का भी आयोजन 
प्रदेश के सभी विद्यालयों और शिक्षण संस्थानों में कूड़ेदान, शौचालय आदि जैसी सभी स्वच्छता सुविधाओं एवं परिसंपत्तियों की सफाई होगी। स्वच्छता सुविधाओं एवं परिसंपत्तियों पर स्वच्छता सम्बन्धित संदेश व निर्देश आदि की ब्रांडिंग की जाएगी। अपशिष्ट पृथक्करण के महत्व, एकल उपयोग प्लास्टिक (एसयूपी) के विकल्प आदि पर समुदाय में जागरूकता फैलाने के लिए रैलियां भी निकाली जाएंगी। इस दौरान विद्यालयों में स्वच्छता क्लबों का गठन होगा और स्वच्छता यात्रा को बढ़ावा देने वाले विद्यालय स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इनके अलावा, सुबह की सभाओं में श्रमदान, स्वच्छता और सामुदायिक सेवा के महत्व पर छात्रों को जागरूक किया जायेगा, समुदाय सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए एसएमसी सदस्यों, अभिभाविकों एवं जनप्रतिनिधियों को प्रतिदिन आयोजित होने वाली गतिविधियों में आमंत्रित कर उनकी स्वच्छता गतिविधियों में सहभागिता को भी प्रोत्साहित किया जायेगा। सफाई मित्रों का समुदाय स्तर के आयोजनों में स्वागत एवं अभिनंदन कर उनका उत्साहवर्धन भी किया जाना तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed