फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Clash over madarsa construction in faizabad.

मदरसा निर्माण को लेकर दो समुदाय भिड़े, पथराव, चार घायल

Sun, 28 Aug 2016 07:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 28 Aug 2016 07:24 PM IST
विज्ञापन
Clash over madarsa construction in faizabad.
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala

कुमारगंज थानाक्षेत्र के उधरनपुर गांव में ग्राम समाज की जमीन पर रविवार को सुबह मदरसा का निर्माण कराए जाने को लेकर दो समुदाय के लोग आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच निर्माण रोकने को लेकर कहासुनी के दौरान जैसे ही पुलिस पहुंची, एक पक्ष आक्रामक हो गया और पथराव शुरू दिया। पथराव में एक दरोगा समेत चार पुलिस कर्मी घायल हुए हैं।

विज्ञापन


मौके पर पुहंची पीएसी व अतिरिक्त फोर्स ने बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा। दर्जनभर ग्रामीणों को भी चोटें आई हैं। 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है। मौके पर पहुंचे उच्चाधिकारियों हालात का जायजा लिया है। तनाव को देखते हुए भारी संख्या में फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन


गांव के एक इलाके में 22 लोगों को प्रशासन ने आवासीय पट्टा दे रखा है। इसी के पास खाली भूमि पर रविवार को एक समुदाय के लोग सुबह करीब नौ बजे  मदरसे का निर्माण शुरू करवा दिए। आनन-फानन में नींव खोदने खोदने लगे और ईंट-बालू भी मंगा लिया गया। इस पर दूसरे पक्ष के लोगों ने आपत्ति की और पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर दोनों समुदाय की भीड़ जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पर कर दिया पथराव

Clash over madarsa construction in faizabad.
पथराव में घायल हुआ दरोगा - फोटो : amar ujala

दोनों पक्षों से कहासुनी के दौरान दोपहर में मौके पर पहुंचे एसआई विजय सोनी, सिपाही एखलाक, रमेश पटेल और विजय यादव ने विवाद बढ़ता देख दोनों वर्गो के लोगों को समझाने का प्रयास किया।

इसी बीच मदरसा निर्माण करा रहे एक वर्ग के लोगों ने पुलिस पर जमकर पथराव शुरू कर दिया। पथराव में एसआई विजय सोनी का सिर फट गया जबकि तीनों सिपाही चोटहिल हो गए। किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई।

घायल पुलिस कर्मियों की सूचना पर कुछ ही देर में मौके पर एसओ कुमारगंज शैलेन्द्र गिरि फोर्स के साथ पहुंचे, जैसे ही भीड़ को खदेड़ने के लिए डंडा पटका, तभी एक युवक ने उन पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। हालांकि एसओ ने आम के पेड़ के पीछे छिप कर अपनी जान बचाई।

लाठियां चटकाकर भगाई भीड़

Clash over madarsa construction in faizabad.
गांव में तैनात पुलिस बल - फोटो : amar ujala

हालात विस्फोटक होते देख पीएसी के साथ आस-पास के थानों की फोर्स ने पहुंचकर लाठियां भांजी, तब काम बंद हुआ और भीड़ भाग खड़ी हुई।

मौके पर डीएम किंजल सिंह, एसएसपी मोहित गुप्त सहित एसपी ग्रामीण कुलदीप नारायण, एडीएम प्रशासन त्रिभुजी गुप्ता, एसडीएम मिल्कीपुर गिरजेश चौधरी, सीओ मिल्कीपुर नवीन कुमार नायक समेत भारी पुलिस बल ने 12 लोगों को मौके से हिरासत लिया है।

डीएम ने ग्राम प्रधान काशीराम को बुलाया, लेकिन ग्राम प्रधान के सही जवाब न देने पर डीएम ने फटकार लगाते हुए ग्राम प्रधान को पुलिस हिरासत में सौंप दिया। तनाव को देखते हुए मौके पर एक सेक्शन पीएसी व कई थाने की पुलिस तैनात कर दी गई है।

इन मामलों में दर्ज हुआ मुकदमा

Clash over madarsa construction in faizabad.
मौके पर मौजूद डीएम व एसएसपी - फोटो : amar ujala

सीओ मिल्कीपुर नवीन कुमार नायक के मुताबिक दोनों सामुदाय के करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। मामले में दंगा भड़काने की कोशिश समेत बलवा, पुलिस पर हमला आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

डीएम ने कहा कि पूरे प्रकरण को संज्ञान में लिया गया है, जांच की जा रही है जो भी दोषी पाया जाएगा उसको बख्‍शा नहीं जाएगा।

एक हिस्ट्रीशीटर ने समुदाय विशेष के कुछ लोगों को मदरसा बनाने के लिए उकसाया था। उसकी मंशा दंगा भड़काने की थी। लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करके स्थिति संभाल ली है। थाना पुलिस को मौके से फरार हिस्ट्रीशीटर वीर बहादुर सिंह की गिरफ्तारी के आदेश दिए गए हैं।

इस पर एसएसपी फैजाबाद मोहित गुप्ता का कहना है कि पुलिस पर पथराव में एक दरोगा व तीन सिपाही घायल हुए हैं। अब हालात नियंत्रण में है। किसी को माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। दंगा भड़काने की कोशिश करने वाले शातिर पर रासुका के तहत भी कार्रवाई हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed