ND डरे या पसीजे! उज्ज्वला को बुलाया घर के भीतर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह 11 बजे से एनडी तिवारी के घर के बाहर धरने पर बैठीं उनकी पत्नी उज्ज्वला शर्मा के आगे एनडी तिवारी को झुकना पड़ा।
उन्होंने शाम 4 बजे के आस-पास उज्ज्वला को घर में बुला लिया। जब उन्हें उज्ज्वला के सुबह से बाहर खड़े होने की जानकारी हुई, तो अपने ओएसडी पर बिगड़ गए।
उन्होंने बिना देर किए ओएसडी भवानी भट्ट को 10 दिन की छुट्टी पर भेज दिया। इस दौरान पुलिस भी वहां मौजूद रही।
आस-पास के लोगों ने बताया कि तिवारी कोर्ट-कचहरी से बचना चाहते हैं इसलिए उन्होंने उज्ज्वला को घर में अपने साथ रखना ही सही समझा।
उज्ज्वला बैठीं धरने पर
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नारायण दत्त तिवारी की विरासत को लेकर एक बार फिर जंग छिड़ती दिख रही थी।
इस बार विवाद तिवारी के बेटे रोहित शेखर को लेकर नहीं बल्कि रोहित की मां डॉ. उज्ज्वला शर्मा और तिवारी के ओएसडी भवानी भट्ट के बीच था।
इस जंग में नया मोड़ उस वक्त आया जब एनडी तिवारी की पत्नी उज्ज्वला शर्मा शुक्रवार को तिवारी के घर पहुंच गईं। हालांकि उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया और वह करीब पांच घंटे तक घर के बाहर खड़ी रहीं।
बताते चलें कि गुरुवार शाम भी उज्ज्वला हजरतगंज स्थित तिवारी के घर पहुंचीं लेकिन उन्हें घुसने नहीं दिया गया, लिहाजा वह रात 8.30 बजे बाद वहां से लौट आईं।
शुक्रवार सुबह वह फिर 11 बजे उनके घर पहुंचीं लेकिन उन्हें भीतर जाने से रोक दिया गया।
दबाव की बात कही एनडी के पीओ ने
एनडी तिवारी के घर के बाहर बैठीं उज्ज्वला ने कहा कि तिवारी जी के साथ उनके रिश्ते सामान्य हैं। उन्होंने भवानी भट्ट और तिवारी के भतीजे मनीष तिवारी पर आरोप लगाया कि वे नहीं चाहते हैं कि तिवारी ठीक हों।
उज्ज्वला ने कहा कि उन्होंने तिवारी जी के पीओ राकेश पवार से फोन पर बात भी की लेकिन जवाब मिला कि वह उज्ज्वला का मैसेज तिवारीजी तक नहीं पहुंचा सकते क्योंकि उनके ऊपर बहुत दबाव है।
डॉ.उज्ज्वला घर ने यह भी बताया कि हो सकता है कि ओएसडी और उनके भतीजे तिवारीजी को कुछ खिला दें और सारी प्रॉपर्टी अपने नाम करा लें। उन्होंने तिवारीजी को घर में ही होने की बात भी कही।
क्या था मसला
उज्ज्वला दिल्ली से कांग्रेस प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी के लिए लखनऊ आईं थीं। मंगलवार को उन्होंने हजरतगंज में तिवारी का काफिला देखा तो कार रोकने का इशारा किया।
बकौल डॉ. उज्ज्वला, तिवारी के कहने पर वह उनकी कार में बैठ गईं लेकिन ओएसडी ने इसका विरोध किया।
इसके बाद भी तिवारी उन्हें अपने साथ ले जाना चाहते थे। उन्होंने कहा, एनडी तिवारी इतने सज्जन व शालीन व्यक्ति हैं कि वह किसी महिला से इस तरह की अभद्रता नहीं कर सकते।
उन्होंने कहा, इस बीच ओएसडी ने शिकायत कर वहां पुलिस बुला ली। जो पुलिसकर्मी वहां आए वे ओएसडी के जानने वाले थे और उन्हें कुछ दूर आगे जाकर कार से उतार दिया गया।