फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   city bus issue

Lucknow News: वरिष्ठ केंद्र प्रभारी के पदनाम पर दूसरे पदनाम से हुए हस्ताक्षर, जांच की मांग

Fri, 11 Sep 2026 07:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 07:57 PM IST
विज्ञापन
city bus issue

विज्ञापन
लखनऊ। दुबग्गा इलेक्ट्रिक बस डिपो में कार्यालय आदेश पर दूसरे पदनाम से हस्ताक्षर करने का प्रकरण प्रकाश में आया है। एक आदेश में वरिष्ठ केंद्र प्रभारी दुबग्गा डिपो के हस्ताक्षर की जगह डिपो में कार्यरत वेतन बाबू अंकित कुमार गुप्ता के हस्ताक्षर पाए गए।

मामले की गंभीरता पर उत्तर प्रदेश नगरीय परिवहन कर्मचारी संघ के प्रदेश संयोजक राजकमल सिंह ने एमडी विमल राजन से लिखित शिकायत कर जांच की मांग की है। मामला बीते 25 अगस्त का है। सिटी बस के दुबग्गा डिपो के केंद्र प्रभारी छुट्टी पर थे। ऐसी स्थिति में वेतन बाबू ने वरिष्ठ केंद्र प्रभारी के पदनाम का प्रयोग करते हुए उनकी जगह पर हस्ताक्षर किया। जोकि प्रथम दृष्टया विभागीय प्रक्रिया व नियमों के खिलाफ है। ऐसे में कार्यालय आदेश पर किए गए हस्ताक्षर की सत्यता व परिस्थितियों का परीक्षण कराने की मांग की गई है। प्रकरण में जवाबदेही तय करते हुए विभागीय कार्रवाई की भी मांग उठाई गई है। दुबग्गा डिपो के एआरएम डीके गर्ग ने बताया कि वरिष्ठ केंद्र प्रभारी दो दिन छुट्टी में पर थे। इसलिए अन्य कर्मी को जिम्मेदार सौंपी गई, ताकि कार्य प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed