{"_id":"5a0d56cd4f1c1bd9798bcc80","slug":"cinema-hall-will-be-closed-if-they-show-padmawati","type":"story","status":"publish","title_hn":"'फिल्म ‘पद्मावती’ के लिए लिखेंगे खून से चिट्ठियां, डीएम और थिएटर मालिकों को भेजेंगे'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'फिल्म ‘पद्मावती’ के लिए लिखेंगे खून से चिट्ठियां, डीएम और थिएटर मालिकों को भेजेंगे'
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 16 Nov 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ पर प्रतिबंध के लिए करणी सेना के लोग खून से चिट्ठियां लिखेंगे। फिर इन्हें हर जिले के जिलाधिकारियों व थिएटर मालिकों को भेजा जाएगा। करणी सेना ने इसके लिए विश्व हिन्दू परिषद, हिन्दू युवा वाहिनी, हिन्दू महासभा सहित तमाम संगठनों से सहयोग मांगा है, ताकि कोई फिल्म निर्माता देश के इतिहास से खिलवाड़ न कर सके और उसे तोड़मरोड़ कर पेश न कर सके।
विज्ञापन
लखनऊ में गुरुवार को एक प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी देते हुए श्री राजपूत करणी सेना के संरक्षक लोकेंद्र सिंह कालवी ने कहा कि वह राजा रतन सिंह व रानी पद्मिनी यानी पद्मावती की 37वीं पीढ़ी से ताल्लुक रखते हैं। राजपूत हमेशा आन, बान और शान के लिए लड़े हैं। रानी पद्मिनी ने भी इसी शान की रक्षा के लिए 16 हजार औरतों के साथ जौहर किया था। लेकिन जो हर रोज शौहर बदलते हों, वह जौहर को क्या समझेंगे। इसलिए अगर, विवादित दृश्यों के साथ फिल्म रिलीज हुई तो जौहर की आग में सब जलकर राख हो जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि भंसाली ने इतिहास से छेड़छाड़ की है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। पद्मावती के अस्तित्व पर सवाल उठाया जाना भी कायरता की निशानी है। इसलिए इसके विरोध में यूपी के संगठनों से सहयोग मांगने आए हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुरक्षा के मुद्दे पर पत्र लिखकर हमारा समर्थन किया है और हम उनसे मुलाकात के लिए प्रयासरत हैं। ऐसे ही केंद्र में मोदी सरकार से भी हम मदद की उम्मीद लगाए हुए हैं। लोकेंद्र सिंह ने यह भी कहा कि पहली तारीख को भारत बंद का आह्वान किया गया है और थिएटर मालिकों से भी अनुरोध किया जा रहा है कि फिल्म न चलाएं।